स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति गीतों से गूंजेगा इंडोर स्टेडियम

Published at :02 Aug 2016 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति गीतों से गूंजेगा इंडोर स्टेडियम

दुमका : जिला कला संस्कृति एवं खेलकूद समिति के सौजन्य से 15 अगस्त को संध्या में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए आयोजित दो दिवसीय आडिशन कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया. आॅडिशन कार्यक्रम में कुल 40 कलाकार/कलादलों ने भाग लिया. 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम के लिए जिन कलाकार/कलादलों का चयन […]

विज्ञापन

दुमका : जिला कला संस्कृति एवं खेलकूद समिति के सौजन्य से 15 अगस्त को संध्या में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए आयोजित दो दिवसीय आडिशन कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया. आॅडिशन कार्यक्रम में कुल 40 कलाकार/कलादलों ने भाग लिया. 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम के लिए जिन कलाकार/कलादलों का चयन किया गया है उनके नामों की घोषणा तीन तारीख को की जायेगी.

दो दिनों तक चले इस आडिशन कार्यक्रम में रामचंद्र टुडू, सुलेमान मरांडी एवं साथी, बानीफास मुर्मू, सोम टुडू, अनुराधा दे, पिहू चक्रवर्ती, सुनंदिता, प्रीति हांसदा, ऋद्धि सिद्धी साहा, सीताराम भारती, त्रिलोचन शर्मा, बबिता मुर्मू, धनी मरांडी, प्रियंका मंडल, ईश्वर चंद्र साहा, कृष्णा केवट, श्रीपर्णा दास, अजीत देहरी, मुस्कान नारनोली, दिलीप कुमार मिर्धा, जय बागची, सुरेश कुमार तुरी, दुर्गेश नंदन चौधरी, शांभवि झा, निरंजन प्रसाद साह, संदीप कुमार साह, संजय कुमार, रितम्मरा, संप्रीति चंद्र, श्रेया मरांडी, ज्योत्सना सोरेन, मनीषा राय, आदर्श स्वर्णकार, बबलू पण्डित, दीपक कुमार यादव, आदि के प्रदर्शन की नर्णिायक मंडली ने भरपूर सराहना की.

उप निदेशक जनसंपर्क अजय नाथ झांकी मौजूदगी में संपन्न इस आॅडिशन में बीबी गुहा, गौरकान्त झा, पं ललनजी महाराज, दोलन चापा सेन, एमानुएल सोरेन, महेंद्र प्रसाद, कामाख्या नारायण सिंह, रूबी बेसरा तथा धनी मरांडी निर्णायक थी. स्व मो रफी के पुण्यतिथि के अवसर पर निरंजन प्रसाद ने जाने वालों जरा मुरके देखो मुझे…, संजय कुमार ने मैं कहीं कवि न बन जाऊं…, जिला कला संस्कृति एवं खेलकूद समिति के कोषाध्यक्ष मदन कुमार ने नफरत की दुनियां को छोड़कर प्यार की दुनियां में…, संदीप कुमार ने तुम मुझे यूं भुला न पाओगे… तथा दोलन चापा सेन ने मीरा के भजन में… बैरागन न होऊंगी… आदि गीत गाकर स्वर्गीय रफी को श्रद्धांजलि अर्पित की. गायक कलाकारों के साथ संगत पर कजरूल हुसैन, दिलीप तपस्वी, कार्तिक तपस्वी, ऋतुराज कश्यप, अमित साह तथा सुब्रतो सरकार थे. इस अवसर पर जिला कला संस्कृति एवं खेलकूद समिति के उपाध्यक्ष बीबी गुहा तथा रिंकू मोदी, सचिव उमाशंकर चौबे, संयुक्त सचिव वरूण कुमार, दीपक झा, विद्यापति झा, नीलम मोर एवं स्मिता आनंद, कोषाध्यक्ष मदन कुमार, सदस्य सचिव निमाय कांत झा, उप सचिव दिलीप तपस्वी अरविंद कुमार साह, ऋतुराज कश्यप तथा समिति के जयप्रकाश झा जयंत, रंजन कुमार पांडेय, मनोज घोष, जयराम शर्मा, बिट्टू सिंह, पिहू चक्रवर्ती आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola