बेहंगा के युवक की मौत आक्रोश में सड़क जाम

देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग में हादसा बासुकिनाथ : तालझारी थानांतर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग के जरदाहा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सोनारायठाढ़ी थाना के बहिंगा गांव के रहने वाले वासुदेव मिर्धा के 19 वर्षीय पुत्र उमा मिर्धा की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे की है. सूचना […]
देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग में हादसा
बासुकिनाथ : तालझारी थानांतर्गत देवघर-बासुकिनाथ मुख्य मार्ग के जरदाहा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सोनारायठाढ़ी थाना के बहिंगा गांव के रहने वाले वासुदेव मिर्धा के 19 वर्षीय पुत्र उमा मिर्धा की मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे की है.
सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर सोनारायठाढ़ी एवं तालझारी थाना पुलिस पहुंची. दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर देवघर बासुकिनाथ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. दर्जनों छोटी-बड़ी वाहनों की लंबी लाइन लग गयी. अंधेरे के कारण यात्रियों को रोड पर परेशानी भी हो रही थी.
खबर भेजी जाने तक जाम की स्थिति बनी हुई है. दोनों थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति लोगों को समझाने में जुटे हुए थे. ग्रामीणों द्वारा सावन माह में दुर्घटना की संभावना को कम कराने के लिए रोड ब्रेकर लगवाने की मांग की है. मेला प्रारंभ होने से पहले बैठक में कई बार वरीय अधिकारियों के समक्ष रोड ब्रेकर लगवाने की बात कही गयी थी. ग्रामीणों ने विधायक बादल पत्रलेख को इस घटना की जानकारी दी. बादल ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया तथा परिवार को हर संभव सरकारी मदद देने का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




