वृक्ष का लालन-पालन बच्चों की तरह करें : डीजे

Published at :30 Jul 2016 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
वृक्ष का लालन-पालन बच्चों की तरह करें :  डीजे

आयोजन. न्यायालय परिसर में वन महोत्सव कार्यक्रम मधुपुर : अनुमंडल व्यवहार न्यायालय परिसर में शुक्रवार को भू-संरक्षण प्रक्षेत्र देवघर के तत्वावधान में 67वां वन महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव का उदघाटन जिला व सत्र न्यायाधीश सज्जन कुमार दुबे ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण कर किया गया. श्री दुबे ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य […]

विज्ञापन

आयोजन. न्यायालय परिसर में वन महोत्सव कार्यक्रम

मधुपुर : अनुमंडल व्यवहार न्यायालय परिसर में शुक्रवार को भू-संरक्षण प्रक्षेत्र देवघर के तत्वावधान में 67वां वन महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव का उदघाटन जिला व सत्र न्यायाधीश सज्जन कुमार दुबे ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण कर किया गया.
श्री दुबे ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में वृक्ष का महत्व काफी बढ़ा है. पौधारोपण के साथ-साथ उसका लालन-पालन बच्चों की तरह करने की जरूरत है. तभी पौधा वृक्ष बन पायेगा. उन्होंने कहा कि आज लोगों को वृक्ष लगाना अत्यंत आवश्यक है. वृक्ष लगाने से पर्यावरण संतुलन बना रहता है.
उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवनकाल में एक पौधा अवश्य लगाने की बात कही.
डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने कहा कि वन महोत्सव के अवसर पर पूरे जिले में पौधारोपण किया जा रहा है, ताकि लोगों को इसका फायदा मिल सके. उन्होंने कहा कि पौधा लगाने से हमें फल के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाये रखने में काफी मदद मिलती है. कहा कि वन संरक्षण के लिए लोगों का सहयोग जरूरी है.
उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पौधारोपण कर जंगल लगाया जाता है. लेकिन आसपास के ग्रामीण का सहयोग नहीं मिलने से पौधा नष्ट हो जाता है. मौके पर एसडीजेएम आलोक कुमार, जेएम अभिषेक कुमार, मनीष मणिकांत प्रधान, अनिल कुमार, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी नीरज कुमार, वन क्षेत्र पदाधिकारी महादेव रजक, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव प्रमोद कुमार, अधिवक्ता अमर सिंह, इशहाक अंसारी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola