सीएम रघुवर दास दें इस्तीफा

दुमका : हाल ही में राज्यसभा चुनाव के दौरान हाॅर्स ट्रेडिंग के खुलासे के बाद शनिवार को उपराजधानी दुमका में कांग्रेसी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया तथा टीन बाजार चौक पर उनका पुतला दहन किया. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर किये गये इस पुतला दहन […]
दुमका : हाल ही में राज्यसभा चुनाव के दौरान हाॅर्स ट्रेडिंग के खुलासे के बाद शनिवार को उपराजधानी दुमका में कांग्रेसी नेताओं-कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया तथा टीन बाजार चौक पर उनका पुतला दहन किया. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर किये गये इस पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने की. उन्होंने कहा कि जो चेहरा राज्य के मुख्यमंत्री का सामने आ चुका है,
उससे उन्हें पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. पुतला दहन के इस कार्यक्रम में प्रो मनोज अंबष्ठ, महेश राम चंद्रवंशी, प्रेम कुमार साह, स्टीफन मरांडी, शहरोज शेख, बलाय चंद्र लायक, छवि बागची, सत्यनारायण यादव, उमेश कुमार सिंह, नरेश कुमार महतो, संतोष सिंह, मो शमशाद अंसारी, कृष्णानंद झा, सागेन मुर्मू, चंदन सोरेन, नोवेल हांसदा, मो जमालुद्दीन, मेहबूब आलम, फिरोज आलम, अलाउद्दीन, अफरोज आलम, जयप्रकाश शर्मा, मुमताज अंसारी, रितेश जायसवाल, नरेश तूरी, विजय मरांडी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




