डीयू-जेएनयू की तरह हो छात्र संघ चुनाव

Published at :24 Jul 2016 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
डीयू-जेएनयू की तरह हो छात्र संघ चुनाव

मांग. ऑल झारखंड स्टूडेंट‍्स यूनियन के सदस्य वीसी से मिले इवीएम या आॅनलाइन वोटिंग की व्यवस्था कराने का अनुरोध नोटा का भी हो विकल्प दुमका : ऑल झारखंड स्टूडेंट‍्स यूनियन की विवि कमेटी ने कुलपति प्रो डॉ कमर अहसन से मिलकर सिदो कान्हू मुर्मू विवि में भी छात्र संघ का चुनाव दिल्ली विवि एवं जवाहर […]

विज्ञापन

मांग. ऑल झारखंड स्टूडेंट‍्स यूनियन के सदस्य वीसी से मिले

इवीएम या आॅनलाइन वोटिंग की व्यवस्था कराने का अनुरोध
नोटा का भी हो विकल्प
दुमका : ऑल झारखंड स्टूडेंट‍्स यूनियन की विवि कमेटी ने कुलपति प्रो डॉ कमर अहसन से मिलकर सिदो कान्हू मुर्मू विवि में भी छात्र संघ का चुनाव दिल्ली विवि एवं जवाहर लाल नेहरू विवि की तर्ज पर दलीय आधार पर कराये जाने की मांग की है. छात्र नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने इस चुनाव को लिंगदोह कमेटी एवं सुप्रीम कोर्ट की सिफारिशों के अनुरूप कराने तथा नोटा का भी विकल्प उपलब्ध कराने की मांग की.
आजसू छात्र नेताओं ने छात्र संघ चुनाव में भी इवीएम या आॅनलाइन वोटिंग की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया. कहा कि चुनाव से पहले विवि कैंपस से आसामाजिक तत्वों को बाहर किया जाना चाहिए. इसके लिए कमेटी गठित कर त्वरित कार्रवाई करानी चाहिए. अगर विवि मामले में पहल नहीं करेगा,
तो चुनाव के दौरान ऐसे असामाजिक तत्व चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं. इसके अलावा छात्र नेताओं पर दर्ज मामले वापस लेने, छात्र संघ चुनाव में विधायक, सांसद, मंत्री के अलावे बोर्ड, निगम अथवा राजनीतिक दल के पदाधिकारी द्वारा प्रत्यक्ष रूप से चुनाव प्रचार के लिए कल्याण छात्रावास, विवि या कॉलेज में जाने से रोके जाने की मांग की है. प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष संजीव दे कृष्णा, दिलीप कुमार किस्कू, आबुल हसन, संजय मुर्मू, प्रेम कुमार मरांडी आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola