नक्सली के नाम पर लेवी मांगने वाला गिरफ्तार

दुमका : दुमका जिले में सड़क निर्माण कराने वाली एक बड़ी संवेदक कंपनी से नक्सलियों के नाम पर तीन लाख रुपये की लेवी मांगने वाले तथा कंपनी के कैंप में जाकर छह हजार रुपये की लूटपाट तथा मारपीट करने वाले गिरोह के तीसरे सदस्य को भी शिकारीपाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उपाधीक्षक […]
दुमका : दुमका जिले में सड़क निर्माण कराने वाली एक बड़ी संवेदक कंपनी से नक्सलियों के नाम पर तीन लाख रुपये की लेवी मांगने वाले तथा कंपनी के कैंप में जाकर छह हजार रुपये की लूटपाट तथा मारपीट करने वाले गिरोह के तीसरे सदस्य को भी शिकारीपाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गये अारोपित का नाम मुन्ना राय है. वह मूल रूप से शिकारीपाड़ा के पंचवाहिनी का रहने वाला है, जो इन दिनों जामुगुड़िया में घर बनाकर रह रहा था. उसके पास से मोबाइल भी बरामद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




