डूबने से हुई थी मो इस्लाम की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jul 2016 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : दुधानी के एक कुएं में पाये गये शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि मो इस्लाम की हत्या नहीं हुई है. बल्कि पानी से भरे कुएं में डूबने से हुई है. उसके पेट में पानी भरा हुआ पाया गया है. उसकी पत्नी ने थाने में शिकायत में हत्या का संदेह […]
विज्ञापन
दुमका : दुधानी के एक कुएं में पाये गये शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि मो इस्लाम की हत्या नहीं हुई है. बल्कि पानी से भरे कुएं में डूबने से हुई है. उसके पेट में पानी भरा हुआ पाया गया है. उसकी पत्नी ने थाने में शिकायत में हत्या का संदेह जाहिर किया था. उसकी पत्नी रेहाना बीवी ने वाहन मालिक राजीव पर शक जाहिर किया था. उसका कहना था कि इस्लाम राजीव की गाड़ी चलाता था और उसके साथ कहासुनी हुई थी और उसने जान से मारने की धमकी दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




