ड्यूटी से गायब दो पुलिस जवान पर कार्रवाई

Published at :22 Jul 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
ड्यूटी से गायब दो पुलिस जवान पर कार्रवाई

बासुकिनाथ : प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव में ड्यूटी से गायब दो पुलिस जवान पाये गये. गुरुवार को डीएसपी रौशन गुड़िया ने जांच के दौरान दोनों पुलिस जवान को ड्यूटी पर अनुपस्थित पाया. धनबाद जिला बल के मनोज पासवान पुलिस बल संख्या-176 एवं हरिहर टुडू पुलिस बल संख्या-1620 पर कार्रवाई के लिए एसपी प्रभात कुमार […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव में ड्यूटी से गायब दो पुलिस जवान पाये गये. गुरुवार को डीएसपी रौशन गुड़िया ने जांच के दौरान दोनों पुलिस जवान को ड्यूटी पर अनुपस्थित पाया. धनबाद जिला बल के मनोज पासवान पुलिस बल संख्या-176 एवं हरिहर टुडू पुलिस बल संख्या-1620 पर कार्रवाई के लिए एसपी प्रभात कुमार को लिखा गया. डीएसपी को जांच के दौरान दोनों पुलिस बल को एनएसी पोस्ट पर से गायब मिले.

नगर पंचायत बैरियर पर सुबह 9.30 बजे से 4.30 बजे तक दोनों पुलिस बल की ड्यूटी लगी थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि कमान कटने से लेकर अभी तक ड्यूटी से दोनों पुलिस जवान अनुपस्थित थे. एसपी प्रभात कुमार ने पोस्ट निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस जवान पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola