नप के सफाई कर्मियों ने दिया धरना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jul 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : झारखंड लोकल बॉडीज इम्पलॉइज फेडरेशन के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. जिसका नेतृत्व फेडरेशन के सचिव विजय कुमार ने किया. उन्होंने नगर परिषद प्रशासन द्वारा सफाई कमियों के हितों की अनदेखी किये जाने, उनके मामलों में संवेदनशीलता नहीं दिखाने […]
विज्ञापन
दुमका : झारखंड लोकल बॉडीज इम्पलॉइज फेडरेशन के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. जिसका नेतृत्व फेडरेशन के सचिव विजय कुमार ने किया.
उन्होंने नगर परिषद प्रशासन द्वारा सफाई कमियों के हितों की अनदेखी किये जाने, उनके मामलों में संवेदनशीलता नहीं दिखाने तथा समस्याओं के निराकरण में उदासीनता बरतने का आरोप लगाया.
उन्होंने कहा कि नगर पर्षद लंबे समय से कार्यरत सफाई कर्मियों को नियमित नहीं कर रहा, जबकि अधिकांश पद खाली पड़े हुए हैं. श्री कुमार ने कहा कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेंगे. धरना कार्यक्रम के उपरांत प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को सफाई कर्मियों द्वारा अपना ज्ञापन सौंपा गया. धरना कार्यक्रम में सुनीत हरि, उमेश हरि, विनोद हरि, राजेश हरि, गोबिंद हरि, अजय हरि, लक्ष्मी मेहतरानी, छाया मेहतरानी, गीता मेहरानी, सूरज हरि, पारो मेहतरानी आदि मौजूद थे.
मुख्य मांगें
मृत कर्मचारी के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर साधारण बोर्ड की बैठक बुलाकर नियुक्ति करने तथा संपुष्टि के लिए नगर विकास विभाग को भेजी जाय.
एनजीओ के माध्यम से कराये जा रहे सफाई कार्य में गड़बड़ी को देखते हुए कमेटी गठित कर जांच करायी जाय और कार्य के एवज में किये गये भुगतान से संबंधित पड़ताल हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




