पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Published at :22 Jul 2016 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

पोषण सखी बहाली में मदरसा डिग्रीधारियों को प्राथमिकता नहीं देने का आरोप मेहरमा : गुरुवार को मेहरमा प्रखंड मुख्यालय के समक्ष पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया. आरोप है कि पोषण सखी बहाली में मदरसा डिग्री धारियों को प्राथमिकता नहीं दिया जा रहा है. नेतृत्व जिप सदस्य सुरेंद्र मोहन केशरी ने […]

विज्ञापन

पोषण सखी बहाली में मदरसा डिग्रीधारियों को प्राथमिकता नहीं देने का आरोप

मेहरमा : गुरुवार को मेहरमा प्रखंड मुख्यालय के समक्ष पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया. आरोप है कि पोषण सखी बहाली में मदरसा डिग्री धारियों को प्राथमिकता नहीं दिया जा रहा है. नेतृत्व जिप सदस्य सुरेंद्र मोहन केशरी ने किया. उन्होंने बताया कि मदरसा डिग्रीधारी भी मेहनत करते हैं. छात्रों को बहाली में नहीं शामिल किये जाने को लेकर उनका मनोबल टूट रहा है. ऐसे में शिक्षा का स्तर राज्य में कैसे उठ पायेगा. सरकार के ऐसे रवैये के कारण मदरसा के छात्र गुमनामी के अंधेरे में खो जायेंगे.
जिप सदस्य ने मदरसा छात्रो को पोषण सखी की बहाली में शामिल किये जाने की मांग की गयी है. मौके पर प्रमुख डिलेश्वरी देवी, उप प्रमुख सुधीर सिंह, महेंद्र उरांव, बैकुंठ ठाकुर, दिलीप गोस्वामी, महादेव सिंह आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola