श्रावणी मेला को लेकर हंसडीहा में हटा अतिक्रमण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jul 2016 1:09 AM (IST)
विज्ञापन

सशस्त्र बल के साथ पहुंचे थे थाना प्रभारी हंसडीहा : हंसडीहा में श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर प्रशासन रेस हो गया है. यहां शनिवार को अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया. इस दौरान पुलिस ले सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया. बीडीओ गौतम कुमार, सीओ निर्मल सोरेन, प्रखंड नाजीर विनोद कुमार दास […]
विज्ञापन
सशस्त्र बल के साथ पहुंचे थे थाना प्रभारी
हंसडीहा : हंसडीहा में श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर प्रशासन रेस हो गया है. यहां शनिवार को अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया. इस दौरान पुलिस ले सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया. बीडीओ गौतम कुमार, सीओ निर्मल सोरेन, प्रखंड नाजीर विनोद कुमार दास और स्थानीय थाना प्रभारी मोहन पांडेय ने सशस्त्र बल के साथ पहुंच कर जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया. इससे पहले दुकानदारों को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की सूचना दी गयी,
लेकिन नहीं हटाया गया, तो प्रशासन ने जेसीबी एवं ट्रैक्टर लगाकर अतिक्रमण हटवाया और दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे गिराये गये मिट्टी को भी हटाया गया. हंसडीहा में हर साल प्रशासन द्वारा शिविर लगाकर डाक कांवरियोें के लिये टोकन की व्यवस्था की जाती है. ताकि उन्हें श्रद्धालुओं को जलार्पण के लिए बाबा धाम जाने में सुविधा हो. इधर जिला प्रशासन द्वारा सूचना शिविर एवं प्रशासनिक शिविर का निर्माण कार्य भी जोरों पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




