बांग्ला सावन शुरू, लगी भक्तों की भीड़

बासुकिनाथ : बांग्ला पंचांग के अनुसार सावन शुरू हो गया है, रिमझिम फुहारों के बीच बाबा फौजदारीनाथ दरबार में शनिवार को केशरिया वस्त्रधारी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी. बोल बम के नारे से मंदिर परिसर गुलजार होना शुरू हो गया है. असम, दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी, मालदा, दिनाजपुर सहित पूर्वोतर राज्य के विभिन्न जगहों से पहुंचे हजारों […]
बासुकिनाथ : बांग्ला पंचांग के अनुसार सावन शुरू हो गया है, रिमझिम फुहारों के बीच बाबा फौजदारीनाथ दरबार में शनिवार को केशरिया वस्त्रधारी श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी. बोल बम के नारे से मंदिर परिसर गुलजार होना शुरू हो गया है.
असम, दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी, मालदा, दिनाजपुर सहित पूर्वोतर राज्य के विभिन्न जगहों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने जलार्पण कर मंगलकामना की. हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की. शिव भक्तों ने मंदिर की परिक्रमा कर कामना की. पुलिस व्यवस्था के तहत भक्तों ने गर्भगृह में जलार्पण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




