पशु व्यवसायी से 1.22 लाख की लूट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jul 2016 5:42 AM (IST)
विज्ञापन

सात हथियारबंद लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम दुमका : मसलिया थाना क्षेत्र मुर्गीमोड़ गेनुवाडीह पुलिया के समीप लुटेरों के एक गिरोह ने दो पशु व्यवसायियों से 1.22 लाख रुपये लूट लिये. जानकारी के मुताबिक मसलिया के ही अजमेरी गांव के दो पशु व्यवसायी सुनील महतो एवं प्रकाश महतो राजनगर हटिया से पशु बेच कर […]
विज्ञापन
सात हथियारबंद लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम
दुमका : मसलिया थाना क्षेत्र मुर्गीमोड़ गेनुवाडीह पुलिया के समीप लुटेरों के एक गिरोह ने दो पशु व्यवसायियों से 1.22 लाख रुपये लूट लिये. जानकारी के मुताबिक मसलिया के ही अजमेरी गांव के दो पशु व्यवसायी सुनील महतो एवं प्रकाश महतो राजनगर हटिया से पशु बेच कर वापस गांव लौट रहे थे. क्रम में लगातार उनका पीछा कर रहे
बाइक सवार अपराधियों ने मुर्गी मोड़ मार्ग में गेनुवाडीह के पास उन्हें घेर लिया तथा पिस्तौल सटा कर उनसे सारे रुपये छीन लिये. अपराधी चार मोटरसाइकिल पर सवार थे और कुल सात की संख्या में थे. उनमें से कुछ के पास हथियार भी था. बहरहाल मामले में अब तक मसलिया पुलिस तक कोई शिकायत नहीं पहुंची है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




