गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की कार्रवाई

Published at :30 May 2016 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की कार्रवाई

नोनीहाट में चलने वाले आठ दुकान मालिकों ने नहीं दिखा पाये कागजात सरैयाहाट के आरा मीलों से लकड़ी जब्त उपायुक्त न्यायालय में नहीं रहा एक भी वाद लंबित दुमका डीसी ने कायम की एक नयी मिसाल पहले पड़ती थी तारीख पर तारीख कुल 628 मामले निष्पादित दुमका : साल-दो साल पहले तक दुमका के उपायुक्त […]

विज्ञापन

नोनीहाट में चलने वाले आठ दुकान मालिकों ने नहीं दिखा पाये कागजात

सरैयाहाट के आरा मीलों से लकड़ी जब्त
उपायुक्त न्यायालय में नहीं रहा एक भी वाद लंबित
दुमका डीसी ने कायम की एक नयी मिसाल
पहले पड़ती थी तारीख पर तारीख
कुल 628 मामले निष्पादित
दुमका : साल-दो साल पहले तक दुमका के उपायुक्त के न्यायालय में किसी वाद पर जहां तारीख पर तारीख पड़ती थी. वहीं आज की तारीख में लंबित वाद शून्य हो गया है. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने यह एक नयी मिसाल कायम की है और एक नयी राह सबके सामने रखने का प्रयास किया है. खासकर तब-जब पूरे देश में न्यायालयों में लंबित वादों को कम करने की कवायद हो रही है, वैसे में समय में श्री सिन्हा ने दुमका के उपायुक्त के न्यायालय में एक भी वाद लंबित नहीं होना एक इतिहास ही है. उपायुक्त के राजस्व न्यायालय में रेवन्यू मिसलेनियस अपील,
रेवेन्यू मिसलेनियस पीटिशन, सर्टिफिकेट अपील, हाउस रेंट अपील, सिविल अपील आदि के 513 मामले 17 फरवरी 2015 तक लंबित थे. 44 नये मामले और आये. पुनर्विचार के लिए भेजे गये वाद सहित 574 मामले निष्पादित किये गये. इतना ही नहीं इसके अलावा प्रशासनिक अधिहरण एवं पीडी आदि के 54 मामले भी निष्पादित किये गये. इस तरह उनके द्वारा कुल 628 मामले निष्पादित किये गये. लंबित वादों में सन् 1982-83 से ही कुछ मामले लंबित थे. अगर वर्षवार ब्योरा देखा जाय तो 1982-83 के 01, 1983-84 के 02, 1985-86 के 01, 1986-87 के 02, 1987-88 के 06, 1994-95 के 04 आदि महत्वपूर्ण आंकड़े हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola