शहर में चल रहा डिस्कनेक्शन ड्राइव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 May 2016 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : इन दिनों शहरी क्षेत्र में डिस्कनेक्शन ड्राइव भी चल रहा है. इसके तहत वैसे उपभोक्ताओं के बिजली के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जिनका बिजली बिल बकाया है. कनेक्शन काटने के लिए भी बार-बार बिजली मिस्त्री को शट डाउन लेना पड़ता है. झारखंड बिजली वितरण निगम के दुमका प्रक्षेत्र के अधीक्षण अभियंता हरेंद्र […]
विज्ञापन
दुमका : इन दिनों शहरी क्षेत्र में डिस्कनेक्शन ड्राइव भी चल रहा है. इसके तहत वैसे उपभोक्ताओं के बिजली के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जिनका बिजली बिल बकाया है. कनेक्शन काटने के लिए भी बार-बार बिजली मिस्त्री को शट डाउन लेना पड़ता है. झारखंड बिजली वितरण निगम के दुमका प्रक्षेत्र के अधीक्षण अभियंता हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संसाधन की कमी नहीं है.
पिछले दिनों आयी तेज आंधी-बारिश ने पहले जामताड़ा को, फिर दुमका को प्रभावित किया था. फिर भी हमारी टीम ने काफी कम समय में बिजली की आपूर्ति बहाल करने में सफलता पायी थी. कहा, छोटे-मोटे कार्य चल रहे हैं, जिससे कुछ इलाकों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित हो रही है, पर यह समस्या भी दूर हो जायेगी. पूर्व की तरह निर्बाध बिजली मिलने लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




