वीसी व डीसी एकादश के बीच क्रिकेट मैच आज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 May 2016 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : डीसी एकादश तथा वीसी एकादश के बीच शनिवार की शाम 6 बजे से 10-10 ओवर का होने वाला क्रिकेट मैच बेहद रोचक होने की संभावना है. डीसी एकादश की ओर से उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अनुमंडलाधिकारी, उपनिदेशक जनसंपर्क, वन प्रमंडल पदाधिकारी सहित अन्य खिलाड़ियों के खेले जाने की संभावना […]
विज्ञापन
दुमका : डीसी एकादश तथा वीसी एकादश के बीच शनिवार की शाम 6 बजे से 10-10 ओवर का होने वाला क्रिकेट मैच बेहद रोचक होने की संभावना है. डीसी एकादश की ओर से उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अनुमंडलाधिकारी, उपनिदेशक जनसंपर्क, वन प्रमंडल पदाधिकारी सहित अन्य खिलाड़ियों के खेले जाने की संभावना है.
शुक्रवार को डीसी एकादश ने अपनी टीम को लेकर मंत्रणा की. डीसी एकादश के मैनेजर डीडीसी चितरंजन कुमार ने बताया कि इस मैच को जीतने के लिए डीसी एकादश के सभी खिलाड़ी पूरी तरह तैयार है.
उन्होंने बतलाया कि खेल पूरे अनुशासन के साथ खेल भावना से खेला जायेगा. दूसरी ओर वीसी एकादश की ओर से वीसी, प्रोवीसी, रजिस्ट्रार सहित कई पदाधिकारियों व व्याख्याताओं के भी खेलने की संभावना है. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को वीसी एकादश टीम का चयन कर लिया गया है. टीम के खिलाड़ियों ने मैदान में प्रैक्टिस के दौरान जम कर पसीना बहाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




