सड़क हादसे में बाइक सवार घायल

Published at :27 May 2016 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार घायल

दुमका कोर्ट/शिकरीपाड़ा : दुमका-रामपुरहाट सड़क मार्ग पर गुरुवार हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया. पहला हादसा मुख्य मार्ग के दासोरायडीह के पास हुआ. यहां एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका […]

विज्ञापन

दुमका कोर्ट/शिकरीपाड़ा : दुमका-रामपुरहाट सड़क मार्ग पर गुरुवार हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया. पहला हादसा मुख्य मार्ग के दासोरायडीह के पास हुआ. यहां एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

जहां उसका इलाज चल रहा है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक घायल व्यक्ति की पहचान सिउड़ी के सोनारपाड़ा निवासी रजाउल अंसारी के रूप में हुई है. वह बाइक से दुमका आ रहा था, तभी दासोरायडीह के पास एक ट्रक की चपेट में आ गया और बुरी तरह घायल हो गया. दूसरी घटना इसी पथ के लांगोपहाड़ी के पास हुई. एक डस्ट लदा हाइवा असंतुलित होकर पलट गया, जिसमें चालक और खलासी को आंशिक चोटे आयी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola