अब तक हत्या की वजह नहीं तलाश पायी पुलिस

Published at :12 May 2016 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
अब तक हत्या की वजह नहीं तलाश पायी पुलिस

भागवत राउत हत्याकांड से आठ दिन बाद भी नहीं उठ सका परदा हत्याकांड कौन है हत्याकांड का मास्टर माइंड के प्रश्न में उलझी है पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार के सोर्स का नहीं चला पता दुमका कोर्ट : भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य भागवत राउत की गोली मारकर हत्या किये जाने के आठ […]

विज्ञापन

भागवत राउत हत्याकांड से आठ दिन बाद भी नहीं उठ सका परदा

हत्याकांड
कौन है हत्याकांड का मास्टर माइंड के प्रश्न में उलझी है पुलिस
हत्या में प्रयुक्त हथियार के सोर्स का नहीं चला पता
दुमका कोर्ट : भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य भागवत राउत की गोली मारकर हत्या किये जाने के आठ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस यह खुलासा नहीं कर पायी है कि उन्हें आखिर किसने गोली मारी थी. पुत्र रविकांत राउत द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में यह कहा गया था कि पिता को गोली मारकर हत्या करने वाले लाल और काले रंग की बाइक पर सवार होकर सभी भाग गये थे. उसने इनमें से दो की पहचान भी की थी. पप्पू राउत तथा नारायण हरि की.
इस हत्या कांड में सात नामजद पर प्राथमिकी दर्ज हुई, जिनमें पांच को तो पुलिस गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ भी की थी, पर न तो हत्या की मंशा का खुलासा हो पाया, न ही इस वारदात के मास्टर माइंड की ही जानकारी स्पष्ट हो सकी है. हत्या में किस हथियार का प्रयोग किया गया था और वह हथियार कहां है.
\अपराधियों के भागने में लाल और काले रंग की मोटरसाइकिल का उपयोग हुआ था, वह किसकी थी जैसे सवालों से अब तक परदा नहीं उठ पाया है. सामान्यत: किसी भी कांड में पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद कांड का खुलासा कर देती है, लेकिन भागवत राउत हत्याकांड के सात नामजद आरोपित गिरफ्तार होकर जेल चले गये, गुत्थी अब तक नहीं सुलझ सकी है कि आखिर उन पर गोली किसने और क्यों चलायी?
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola