हादसे में एक ही परिवार के तीन घायल

Published at :12 May 2016 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
हादसे में एक ही परिवार के तीन घायल

बोलेरो छोड़ भागा चालक पुलिस ने किया वाहन जब्त बाइक चालक की स्थिति गंभीर, रेफर गोपीकांदर : दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के सिलंगी मोड़ के पास बुधवार को एक बोलेरो जेएच 05 एटी 7011 ने बाइक को पीछे से ठोकर मार दी. जिससे उस बाइक में सवार एक ही परिवार के तीन […]

विज्ञापन

बोलेरो छोड़ भागा चालक पुलिस ने किया वाहन जब्त

बाइक चालक की स्थिति गंभीर, रेफर
गोपीकांदर : दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के सिलंगी मोड़ के पास बुधवार को एक बोलेरो जेएच 05 एटी 7011 ने बाइक को पीछे से ठोकर मार दी. जिससे उस बाइक में सवार एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गये. घायलों में बाइक चालक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. जबकि पत्नी और बच्चे को मामूली चोट लगी है. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का प्रारंभिक इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा में कराया गया,
जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि सिलंगी मोड़ के पास इस हादसे के बाद बाइक सवार दंपत्ति और उनका बच्चा सड़क पर गिर गये. बाइक चालक के सिर पर गंभीर चोट लगी थी तथा पैर की हड‍्डी टूट गयी थी. हादसे के बाद बोलेरो पर सवार लोग घटनास्थल पर ही गाड़ी छोड़ कर फरार हो गये. उक्त बोलेरो जमशेदपुर का बताया जा रहा है. बाइक चालक सुकोल हांसदा सिंगडेहरी गांव का रहने वाला है और रिश्तेदारी के सिलसिले में दुर्गापुर जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो चालक ने ब्रेक भी लगाया था लेकिन तेज गति रहने के कारण बाइक सवार इसकी चपेट में आ गये. बोलेरो भी उनको बचाने के क्रम में एक गड‍्ढे में जा घुसी. बोलरो सवार सभी लोग सुरक्षित हैं. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने वाहनों को जब्त कर लिया है.
ट्रक पलटा
शिकारीपाड़ा. दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर चिरुडीह गांव के पास बुधवार को असंतुलित होकर चिप्स लोड ट्रक पलटा. जिससे चालक व खलासी को हल्की चोटें आयी. मौके से चालक व खलासी फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सरसडंगाल की ओर से आ रहा उक्त ट्रक विपरीत दिशा से आ रही हाइवा के बाॅडी से रगड़ खाने से असंतुलित हो कर पलट गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola