राजस्व कर्मचारी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज

Published at :11 May 2016 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
राजस्व कर्मचारी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज

म्यूटेशन के लिए 10 हजार रुपये घूस लेने का मामला गिरफ्तार कर्मचारी की सीजेएम न्यायालय में हुई पेशी डीएसपी ने निगरानी न्यायालय रांची भेजने के लिए मांग ट्रांजिट रिमांड दुमका कोर्ट : म्यूटेशन करने के लिए 10 हजार घूस के रुपये के साथ गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी महेश प्रसाद गुप्ता को सीजेएम अमरेश कुमार के न्यायालय […]

विज्ञापन

म्यूटेशन के लिए 10 हजार रुपये घूस लेने का मामला

गिरफ्तार कर्मचारी की सीजेएम न्यायालय में हुई पेशी
डीएसपी ने निगरानी न्यायालय रांची भेजने के लिए मांग ट्रांजिट रिमांड
दुमका कोर्ट : म्यूटेशन करने के लिए 10 हजार घूस के रुपये के साथ गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी महेश प्रसाद गुप्ता को सीजेएम अमरेश कुमार के न्यायालय में मंगलवार को नगर थाना पुलिस ने पेश किया. केस के अनुसंधानकर्ता डीएसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने न्यायालय में आवेदन देकर राजस्व कर्मचारी महेश प्रसाद गुप्ता को निगरानी न्यायालय रांची भेजने के लिए ट्रांजिट रिमांड की मांग की है. प्रशिक्षु आइएएस भोर सिंह यादव के लिखित आवेदन पर घूस लेने के मामले में राजस्व कर्मचारी महेश प्रसाद गुप्ता के विरुद्ध नगर थाना कांड संख्या 109/16 में भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 13 (1)(डी), 13 (2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
क्या है प्राथमिकी में : दर्ज प्राथमिकी में कथित तौर पर आरोप लगाया है कि सरैयाहाट गुड़ियार के अनिल कुमार यादव ने दुधानी स्थित कमलाबाग कॉलोनी में जमाबंदी नंबर 38/53 व दाग नंबर 445 का अंश रकवा 1 कट्ठा 10 धूर जमीन रजिस्ट्री द्वारा क्रय करके म्यूटेशन का आग्रह राजस्व कर्मचारी महेश प्रसाद गुप्ता से किया. नामांतरण के कार्य को संपादित करने के लिए राजस्व कर्मचारी महेश प्रसाद गुप्ता द्वारा 20 हजार रुपये की मांग किये जाने के संबंध में भोर सिंह यादव से 7 मई को लिखित शिकायत की थी. 9 मई को अनिल कुमार यादव दुमका परिसदन में भोर सिंह यादव से मिलकर बताया कि वह 10 हजार रुपये नामांतरण कराने के लिए कर्मचारी को देने जा रहा है. उसी वक्त श्री यादव ने उसके सभी नोटों का क्रमांक एवं विवरणी तैयार कर लिया. इसके बाद अनिल कुमार यादव ने आवेदन और 10 हजार रुपये ले जाकर राजस्व कर्मचारी को दे दिया. उसने कर्मचारी से बाकी के 10 हजार बाद में देने की बात कही. 11 बजे प्रखंड परिसर में राजस्व कर्मचारी के कमरे में महेश प्रसाद गुप्ता की तलाशी ली गयी, तो उनके जेब से 500 रुपये के 20 नोट कुल 10 हजार रुपये और म्यूटेशन के कागजात बरामद हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola