दुमका में घूस लेते पकड़े गये राजस्व कर्मचारी

दुमका : दुमका प्रखंड में कार्यरत राजस्व कर्मचारी महेश गुप्ता को दस हजार रुपया मोटेशन के नाम पर घूस लेते हुए प्रशिक्षु आइएएस भोर सिंह यादव ने पकड़ा है. कर्मचारी को नगर थाने में रखा गया है. शहर के एक व्यक्ति प्रवीण कुमार यादव ने प्रशिक्षु आइएएस घोर सिंह यादव से शिकायत की कि राजस्व […]
दुमका : दुमका प्रखंड में कार्यरत राजस्व कर्मचारी महेश गुप्ता को दस हजार रुपया मोटेशन के नाम पर घूस लेते हुए प्रशिक्षु आइएएस भोर सिंह यादव ने पकड़ा है. कर्मचारी को नगर थाने में रखा गया है. शहर के एक व्यक्ति प्रवीण कुमार यादव ने प्रशिक्षु आइएएस घोर सिंह यादव से शिकायत की कि राजस्व कर्मचारी मोटेशन के नाम पर उनसे 10 हजार घूस मांग रहे हैं. श्री सिंह ने घूस देने से पहले सभी नोट के नंबर नोट कर लिये थे.
जब प्रवीण ने कर्मचारी महेश गुप्ता को घूस में 10 हजार रुपये दिये तभी वहां श्री सिंह पहुंचे और उसके जेब से नोट निकलवाये और जब नोट के नंबरों को मिलान किया तो सभी सही पाये गये. श्री सिंह ने घूस लेने वाले कर्मचारी को नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. वे नगर थाना भी पहुंचे जहां प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी. कर्मचारी को नगर थाना के हाजत में रखा गया था. इस पूरे प्रकरण के दौरान नगर थाने में भीड़-भाड़ लगी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




