पोषण सखी के लिए तीन गांवों में हुई आमसभा

Published at :10 May 2016 2:22 AM (IST)
विज्ञापन
पोषण सखी के लिए तीन गांवों में हुई आमसभा

दलाही : पोषण सखी चयन के लिए मसलिया प्रखंड के गोलबंधा पंचायत अंतर्गत तीन गांवों में सोमवार को आमसभा आयोजित की गई. यह आमसभा गोलपूर, शिवाकोल और बाघरायडीह गांव में हुई. जिसमें पोषण सखी के के लिए बड़ी संख्या में आवेदन डाला गया. आमसभा में प्रवेक्षिका अरूणा मिंज उपस्थित थी़ इस दौरान गोलपूर में चार […]

विज्ञापन

दलाही : पोषण सखी चयन के लिए मसलिया प्रखंड के गोलबंधा पंचायत अंतर्गत तीन गांवों में सोमवार को आमसभा आयोजित की गई. यह आमसभा गोलपूर, शिवाकोल और बाघरायडीह गांव में हुई. जिसमें पोषण सखी के के लिए बड़ी संख्या में आवेदन डाला गया. आमसभा में प्रवेक्षिका अरूणा मिंज उपस्थित थी़

इस दौरान गोलपूर में चार आवेदक मेनोका कुमारी, सुनिता मरांडी, किरण हेंब्रम एवं बलानदिना मुर्मू ने आवेदन किया है़ इन चारों में मेनोका कुमारी की शैक्षणिक योग्यता इंटर है, जबकि सभी की मैट्रिक. शिवाकोल गांव से दो आवेदक छितामुनि हेंब्रम व सुशांति सोरेन ने शैक्षणिक कागजात दाखिल किया़

वहीं बाघरायडीह गांव से बबीता हेंब्रम, मखलु मरांडी, बीटीनी मुर्मू ने पोषण सखी के चयन के लिए अपने अपने कागजात के साथ आवेदन जमा किया़ मौके पर ग्राम प्रधान आइनेस किस्कू, सुभाष हेंब्रम, प्रदीप सोरेन, प्रमेश्वर हेंब्रम, शिवधन मुर्मू आदि मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola