दुमका डीएसओ जेजे सामंता पर यौन शोषण का आरोप

Published at :01 May 2016 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
दुमका डीएसओ जेजे सामंता पर यौन शोषण का आरोप

डीसी को आवेदन देकर महिला ने लगायी न्याय की गुहार दुमका : देवघर के बिलासी की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला ने दुमका के जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह देवघर के पूर्व एसडीओ जयज्योति सामंता पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं. महिला ने दुमका डीसी राहुल कुमार सिन्हा को एक आवेदन देकर जांच के बाद कार्रवाई […]

विज्ञापन

डीसी को आवेदन देकर महिला ने लगायी न्याय की गुहार

दुमका : देवघर के बिलासी की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला ने दुमका के जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह देवघर के पूर्व एसडीओ जयज्योति सामंता पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं. महिला ने दुमका डीसी राहुल कुमार सिन्हा को एक आवेदन देकर जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है. आवेदन के मुताबिक पिछले एक साल से श्री सामंता के साथ उनकी पहचान है. शुरुआत में सोशल नेटवर्किंग पर चैटिंग भी करते थे.

बाद में दोनों मिलने-जुलने लगे. देवघर एसडीओ से दुमका में डीएसओ पद पर पदस्थापित होने पर श्री सामंता ने उसके साथ शादी भी की, पर अब वे इस रिश्ते को मानने से इनकार कर रहे हैं. महिला के आवेदन पर डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने जांच कराने की बात कही है.

डीएसओ ने भी आवेदन देकर की जांच की मांग : इधर डीएसओ श्री सामंता ने भी डीसी को आवेदन देकर एक अनजान लड़की द्वारा मोबाइल पर उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है. कहा है कि पिछले छह माह से उन्हें फोन कर ब्लैकमेल किया जा रहा है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है. उन्होंने उक्त दोनों मोबाइल नंबर की छानबीन कराने तथा उन्हें व उनके परिवार को सुरक्षा प्रदान कराने की मांग की है.

तलाकशुदा है महिला, फेसबुक पर हुई थी दोस्ती : जानकारी के मुताबिक महिला तलाकशुदा है. महिला ने अपने आवेदन में कहा है कि जब श्री सामंता एसडीओ के तौर पर देवघर में पदस्थापित थे, तब अप्रैल 2015 में फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा था. फेसबुक से फिर उनकी दोस्ती वाट‍्सएप पर हो गयी. खुल कर प्यार का इजहार किया. इस दौरान देवघर, फिर दुमका आने पर उन दोनों की मुलाकात जारी रही. शारीरिक संबंध भी स्थापित किया. उसके मुताबिक वह भी देवघर से बीच-बीच में उनके साथ दुमका आने लगी. महिला के मुताबिक 7 सितंबर 2015 को उन्होंने सरकारी क्वार्टर टिकविल्ला में शादी भी की थी.

समाज में भाई-बहन का रिश्ता दिखाने की करते थे बात : शिकायत पत्र में महिला का कहना है कि इस कथित शादी के बाद उन्होंने तीज में उपहार के तौर पर साड़ी गिफ्ट की थी. मंगलसूत्र बनवाने के लिए सितंबर महीने में 19 तारीख को उसके नाम से 40 हजार रुपये का चेक (चेक में महिला के सरनेम सामंता लिखा था) भी काट कर दिया था. अक्तूबर-नवंबर में पंचायत चुनाव और मां की बीमारी की बात कह कर उन्होंने उसके साथ बातचीत बंद कर दी. दिसंबर महीने में जब वह दुमका पहुंची और उनसे मिली, तो इस रिश्ते को निभाने के लिए पति-पत्नी का नहीं, समाज की नजर में भाई-बहन का रिश्ता दिखाने की बात वे कहने लगे. इनकार करने पर बाद में वे उसे और उपेक्षित करने लगे.

क्या कहते हैं जयज्योति सामंता : दुमका जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह उप निर्वाचन पदाधिकारी जय ज्योति सामंता ने कहा है कि उन्होंने देवघर में एसडीओ रहते कई लोगों पर कड़ी कार्रवाई की थी. निष्पक्ष काम किया था. मुझे कुछ लोग फंसाना चाहते हैं.

कुछ महीने पहले ही दुमका के डीसी व एसपी काे मैंने बाॅडीगार्ड के लिए लिखा था. मैंने यह भी शिकायत की है कि मुझे छह-सात महीने से दो मोबाइल नंबरों से कॉल करके धमकी दी जा रही है. जानमाल की सुरक्षा के लिए हमने गुहार लगायी है. आवेदन मिला है. मामले की निष्पक्ष जांच करायी जायेगी. इसके बाद ही कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola