??????// ???????????? ?? ????? ?? ?????????

Published at :30 Nov 2015 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
??????// ???????????? ?? ????? ?? ?????????

कैम्पस// पदाधिकारियों ने निटाई कई संचिकायें प्रतिनिधि,दुमकाउच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए रविवार को तालाबंदी खत्म कराये जाने के बाद सोमवार को विवि के दिग्घी कैम्पस में लगभग सारे अधिकारी पहुंचे तथा अपने अपने कार्यालय कक्ष में बैठकर संचिकाओं का निष्पादन किया. हालांकि अधिकांश समय पदाधिकारियों का दूसरी व्यवस्थाओं को अद्यतित करने में […]

विज्ञापन

कैम्पस// पदाधिकारियों ने निटाई कई संचिकायें प्रतिनिधि,दुमकाउच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए रविवार को तालाबंदी खत्म कराये जाने के बाद सोमवार को विवि के दिग्घी कैम्पस में लगभग सारे अधिकारी पहुंचे तथा अपने अपने कार्यालय कक्ष में बैठकर संचिकाओं का निष्पादन किया. हालांकि अधिकांश समय पदाधिकारियों का दूसरी व्यवस्थाओं को अद्यतित करने में भी लग गया. कुलपति डा कमर अहसन अपने कार्यालय में कुलसचिव डा पीके घोष व वित्त पदाधिकारी काशीनाथ झा को बुलाकर लंबित कार्यो की जानकारी ली. सभी कार्यो को जल्द पूरा कर सबंधित विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वहीं विश्वविद्यालय के पुराने भवन में प्रति कुलपति डा सत्यनारायण मुंडा अपने सबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर से लंबित पड़े परीक्षा संबंधी कार्यो को तेजी से निष्पादित करने को कहा………………….फोटो30 दुमका- कैम्पस 1/2/31. पदाधिकारियों से बात करते कुलपति2. विभाग में पदाधिकारी काम-काज करते लोग……………….छात्र आकर मिलें, रखे अपनी वाजिब बातदुमका: सिदो कान्हू मुमरू विश्वविद्यालय में बीएड मामले को लेकर तालाबंदी करने वाले छात्रों से कुलपति ने कहा है कि वे पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आयें और अपनी बातों को रखें. तालाबंदी किसी समस्या का समाधान नही है. विवि जो भी कार्य करता है, वह छात्रों के लिए ही करता है. ऐसे में उन्हें सारी चीजें समझनी होगी. …………………….विडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये एचआरडी सचिव ने की समीक्षादुमका: एनआईसी के विडियो कान्फ्रेसिंग हॉल में विश्वविद्यालय प्रशासन और एचआरडीडी के सचिव के बीच विडियो कान्फ्रेसिंग हुई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2013-14 की योजनाओं की समीक्षा की गई. शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी से संबंधित शिकायतों के निदान, लंबित मामले आदि पर विचार विमर्श किया गया. 12 दिसंबर को हाई कोर्ट कैंपस में लगने वाली लोक अदालत में इसका निबटारा कर दिये जाने की बात कही गयी. राष्ट्रीय उच्च शिक्षा एवं तकनीक रूसा के प्रोग्रेस रिपोर्ट पर भी चरचा हुई. 100 शिक्षकों के योगदान तिथि में सुधार एवं वर्ष 2008 में नियुक्त शिक्षकों के पीएचडी इंक्रीमेंट के लिए भी सचिव के समक्ष प्रस्ताव रखा गया. विडियो कान्फ्रेसिंग में कुलपति डॉ कमर अहसन, प्रतिकुलपति डा सत्यनारायण मुंडा, कुलसचिव डा प्रसून्न कुमार घोष, डीएसडब्लू डा विनोद कुमार झा, सीसीडीसी डा कृपाशंकर अवस्थी, रूसा नॉडेल पदाधिकारी प्रो सुजीत सोरेन आदि मौजूद थे………………सेवानिवृत कर्मी को दी गई विदाई दुमका. सिदो कान्हो मुमरू विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी उदय प्रताप को समारोहपूर्वक विदाई दी गयी. प्रतिकुलपति डा सत्यनारायण मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिकुलपति डा मुंडा ने सेवानिवृत कर्मी को माला पहना कर अंग वस्त्र एवं बैग उपहार स्वरूप प्रदान किया. उदय प्रसात ने वर्ष 2008 में विश्वविद्यालय मुख्यालय में योगदान किया था. वे इससे पहले 1973 में साहिबगंज कॉलेज साहिबगंज में सेवा में आये थे. एसआरटी धमड़ी कॉलेज में भी सेवा उन्होंने दी. विदाई समारोह में परीक्षा नियंत्रक डा संजय सिन्हा, डीएसडब्ल्यू डॉ विनोद कुमार झा, कॉलेज इंस्पेक्टर डा अवध प्रसाद, प्रो मेरी मारग्रेट टुडू, सहायक कुलसचिव राजकुमार झा, एसपी संतोषी, अशोक जायसवाल, अरबिंद कुमार, एमएस थापा, विरेंद्र कुमार, विशेश्वर साह, मो इकराजुल, ओम प्रकाश, प्रमोद नाथ आदि उपस्थित थे……………

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola