???:: ????? ???? ????? ?? ???????????? 13 ?????? ??

Published at :19 Nov 2015 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
???:: ????? ???? ????? ?? ???????????? 13 ?????? ??

ओके:: प्रथम साईं मंदिर का वार्षिकोत्सव 13 दिसंबर को आकर्षण का केंद्र होगा श्री साईं चरित्र नाटक का मंचनप्रतिनिधि, दुमका प्रथम साईं मंदिर के वार्षिकोत्सव पर आयोजित होने वाले श्री साईं चरित्र नाटक का मंचन शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा. यह वार्षिकोत्सव 13 दिसंबर को शहर के यज्ञ मैदान में आयोजित की जायेगी. […]

विज्ञापन

ओके:: प्रथम साईं मंदिर का वार्षिकोत्सव 13 दिसंबर को आकर्षण का केंद्र होगा श्री साईं चरित्र नाटक का मंचनप्रतिनिधि, दुमका प्रथम साईं मंदिर के वार्षिकोत्सव पर आयोजित होने वाले श्री साईं चरित्र नाटक का मंचन शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा. यह वार्षिकोत्सव 13 दिसंबर को शहर के यज्ञ मैदान में आयोजित की जायेगी. वार्षिकोत्सव की तैयारी और इसके सफल संचालन को लेकर गुरुवार को प्रथम साईं मंदिर के संस्थापक डाॅ नयन कुमार राय की अध्यक्षता में एक बैठक की गई. जिसमें डाॅ राय ने बताया कि अवसर पर कोलकाता के नाटय कला मंच द्वारा श्री साईं वरित्र का नाटय रूप लोगों को दिखाया जायेगा. साथ ही भजन गायक पटना के विवेक, जमशेदपुर व शिरडी के साईं चरित्र कथा वाचक, देवघर साईं परिवार व कोलकाता म्यूजिककल ग्रुप द्वारा साईं भजन प्रस्तुत की जायेगी. बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय की गई. जिसमें उन्होंने बताया कि वार्षिकोत्सव का यह कार्यक्रम दोपहर बाद से शुरू होगा. दोपहर 2.30 बजे श्री साईं का ज्योत यज्ञ मैदान लाने के लिए पालकी यात्र निकाली जायेगी और पालकी यात्र के यज्ञ मैदान पहुंचने के बाद श्री साईं कथा और भजन की जायेगी. इसके बाद संध्या 4 बजे से नाटय कला की प्रस्तुति होगी. मौके पर बासुदेव जायसवाल, राधेश्याम साह, अमिता घोष, मनोज घोष, सुमन, अरुण सिंह, प्रतिमा अंबष्ठ, रामवृक्ष साह, शुभम घोष, तपन दास, दिलीप घोष, रामकृष्ण मांझी, दीपक कोठरीवाल, मनोज कुमार, बिक्की गुप्ता, अरूण मिश्र, दिवाकर मिश्र, जितेन मंडल, चांद कुमार, उमेश मंडल, राहुल, प्रभाकर मिश्र, निरज शर्मा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola