????? ?????? ?? ????? ????? ?? ?? ????? ?? ?????

Published at :15 Nov 2015 11:34 PM (IST)
विज्ञापन
????? ?????? ?? ????? ????? ?? ?? ????? ?? ?????

साइबर क्राइम की योजना बनाते दो को पुलिस ने पकड़ागुप्त सूचना पर हुई कार्रवाईआठ मोबाइल, कुछ सीम व दो बाइक जब्तजब्त सीम दूसरे के नाम पर पाये गयेगिरोह में 30 से 40 लोगों के शामिल होने की उम्मीद नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा करमाटांड़ से पुलिस ने दो साइबर अपराधी काे गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा. […]

विज्ञापन

साइबर क्राइम की योजना बनाते दो को पुलिस ने पकड़ागुप्त सूचना पर हुई कार्रवाईआठ मोबाइल, कुछ सीम व दो बाइक जब्तजब्त सीम दूसरे के नाम पर पाये गयेगिरोह में 30 से 40 लोगों के शामिल होने की उम्मीद नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा करमाटांड़ से पुलिस ने दो साइबर अपराधी काे गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा. इस बात की जानकारी पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की करमाटांड़ थाना अंतर्गत दुधानी के पास कुछ लड़के ग्रुप बना कर साइबर क्राइम की घटना को अंजाम देने वाले हैं. जिसके आधार पर टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया. जिसमें दो साइबर अपराधी राजेश मंडल और सुनील मंडल को मौके पर से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि आरोपित के पास से आठ मोबाइल सेट, कई सीम कार्ड व दो बाइक बरामद किया है. जब्त मोबाइल एवं सीम कार्ड की विधिवत जांच करवायी गयी तो पाया कि बरामद मोबाइल में लगे सभी सीम किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पता और पहचान से है. श्री सिंह ने बताया कि इन सीम के जरीये ये लोगों को बैंक अधिकारी बन कर फोन करते हैं और एटीएम से पैसा उड़ाते हैं. वहीं इस गिरोह में 30-40 लड़के के शामिल होने की भी एसपी ने जानकारी दी. इस गिरोह के लड़के अंग्रेजी बोलने में माहिर हैं. जिसके दम पर आंध्रप्रदेश, केरल, तामिलनाडू, कर्नाटक, ओडिशा व मुंबई एवं अन्य राज्य के लोगों को शिकार बनाते हैं. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजबली शर्मा, पुलिस निरीक्षक बालमिकी सिंह, थाना प्रभारी रवि ठाकुर उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola