????? ??? ????? ????? ?? ???? ??? ??? ???? ?? 250 ????? ?? ????????

Published at :15 Nov 2015 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
????? ??? ????? ????? ?? ???? ??? ??? ???? ?? 250 ????? ?? ????????

तालाब में कूड़ा फेंका या खुले में शौच किया तो 250 रुपये का जुर्माना संवाददाता, दुमकाखुले में शौच करने वाले की अब खैर नहीं. दुमका नगर पर्षद शहर में स्वच्छता कायम रखने के लिए ठोस निर्णय ले रहा है. इसके तहत आरंभिक चरण में खुले में शौच करने वालों को दंडित करने का प्रावधान किया […]

विज्ञापन

तालाब में कूड़ा फेंका या खुले में शौच किया तो 250 रुपये का जुर्माना संवाददाता, दुमकाखुले में शौच करने वाले की अब खैर नहीं. दुमका नगर पर्षद शहर में स्वच्छता कायम रखने के लिए ठोस निर्णय ले रहा है. इसके तहत आरंभिक चरण में खुले में शौच करने वालों को दंडित करने का प्रावधान किया गया है. वजायाफ्ते इसके लिए नगर परिषद बोर्ड ने 250 रुपये दंड वसूलने का प्रस्ताव पारित किया है. रविवार को छठ घाटों के निरीक्षण के दौरान कुछ इसी तरह गंदगी फैलाने वाले एक शख्स से 250 रुपये का दंड वसूला गया तथा उसे रसीद थमा दी गयी. खुटाबांध छठ पूजा समिति के सदस्यों ने इस शख्स को पकड़ा फिर अध्यक्ष अमिता रक्षित व उपाध्यक्ष विनोद लाल ने उसका 250 रुपये के दंड का रसीद कटवाकर उसे दंड वसूल करवाया. नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित ने बताया कि इस बाबत शहर के सभी प्रमुख तालाबों के आसपास बोर्ड लगा दिया गया है तथा लोगों को कड़ी हिदायत दी गयी है कि वे खुले में शौच न करें तथा तालाब व तालाब के आसपास गंदगी न फैलाएं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola