?????? ??? ???? ????, ????? ?? ?????

महगामा में युवक गायब, अपहरण की आशंका भाई ने दर्ज करायी है प्राथमिकी – भाई इंद्रजीत के मोबाइल पर आया था एक बार फोन प्रतिनिधि, महगामा महगामा थाना क्षेत्र के खदहरा गांव से रविवार की शाम 26 वर्षीय इंद्रजीत पांडेय के अपहरण किये जाने की खबर थाने में दी गयी है. इंद्रजीत के बड़े भाई […]
महगामा में युवक गायब, अपहरण की आशंका भाई ने दर्ज करायी है प्राथमिकी – भाई इंद्रजीत के मोबाइल पर आया था एक बार फोन प्रतिनिधि, महगामा महगामा थाना क्षेत्र के खदहरा गांव से रविवार की शाम 26 वर्षीय इंद्रजीत पांडेय के अपहरण किये जाने की खबर थाने में दी गयी है. इंद्रजीत के बड़े भाई विश्वजीत पांडेय ने अपहरण की आशंका जताते हुए लिखित जानकारी में बताया कि उनके भाई का दोपहर के बाद से ही पता नहीं लग रहा है. चार बजे उनके भाई ने फोन कर परेशानी मे पड़ने की जानकारी दी थी. विश्वजीत ने दिये गये आवेदन में यह भी कहा है कि वे खाना खाने के बाद इंद्रजीत बाइक से कहीं निकला था. काफी खोजबीन किये जाने के बाद उनके भाई का पता नहीं लग पाया है.मुझे बचाना चाहते हो तो बचाओविश्वजित ने बताया कि इंद्रजीत के घर से निकलने के थोड़ी देर बाद उनके मोबाईल पर उनके भाई ने परेशान होकर यह संदेश दिया कि वह खतरें में है. यह भी बताया कि मुझे बचाना चाहते हो तो बचा लो. यह कहकर उनके भाई का मोबाइल बंद हो गया तभी से कोई संपर्क भी नहीं हो पा रहा है. विश्वजीत इसको लेकर काफी परेशान है तथा अपहरण की घटना के बाद अन्य अनहोनी घटना को लेकर भी काफी सहमे तथा डरे हैं. भाई के सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी गयी है.”मामले को देखा जा रहा है. मोबाइल नंबर ले लिया गया है तथा लोकेशन देखा जा रहा है. झगड़े का कारण आपसी विवाद है. हर संभावित पहलुओं पर अनुसंधान की जा रही है. -हरिनारायण सिंह, थाना प्रभारी, महगामा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










