???-???? ?? ???? ?? ????? ???? : ??????? ??????

Published at :15 Nov 2015 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
???-???? ?? ???? ?? ????? ???? : ??????? ??????

साफ-सफाई को लेकर नप गंभीर नहीं : रविकांत मिश्रा बासुकिनाथ. जरमुंडी अनुमंडल बनाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने बताया कि साफ-सफाई को लेकर नगर पंचायत गंभीर नहीं है. सावन एवं भादो मेला के बाद बासुकिनाथ, जरमुंडी सहित विभिन्न वार्डों में स्थित नाली की साफ – सफाई नहीं हुई है. क्षेत्र में मच्छर का […]

विज्ञापन

साफ-सफाई को लेकर नप गंभीर नहीं : रविकांत मिश्रा बासुकिनाथ. जरमुंडी अनुमंडल बनाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने बताया कि साफ-सफाई को लेकर नगर पंचायत गंभीर नहीं है. सावन एवं भादो मेला के बाद बासुकिनाथ, जरमुंडी सहित विभिन्न वार्डों में स्थित नाली की साफ – सफाई नहीं हुई है. क्षेत्र में मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है. फॉगिंग मशीन शोभा की वस्तु बनी हुई है. मेला के बाद एक भी दिन फॉगिंग मशीन का प्रयोग नहीं किया गया है. जगह-जगह अब भी कूड़े के ढेर लगे हुए हैं. छठ महापर्व में भी नगर पंचायत कुंभकर्णीं नींद में सोयी हुई है. दो दिन बाद छठ व्रती जरमुंडी एवं बासुकिनाथ के छठ घाट पर अर्ध्य देंगे बावजूद कहीं साफ-सफाई नहीं कराया जा रहा है. जरमुंडी में नाला कचरे से भरा हुआ है वहीं बासुकिनाथ में शिवगंगा अन्य नालियों सहित पूर्वी भाग से पश्चिमी भाग के नाली मध्य विद्यालय से लेकर पानी टंकी तक पूरा भरा पड़ा है. अनुमंडल बनाओ संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष श्री मिश्रा ने उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा से छठ महापर्व के इस पावन अवसर पर नप द्वारा सम्पूर्ण साफ -सफाई व्यवस्था कराने की मांग की है. —————-फोटो-15 बासुकिनाथ रविकांत मिश्रा ——————

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola