????? ?? ??? ???? ??? ???? ??? ?????

Published at :15 Nov 2015 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
????? ?? ??? ???? ??? ???? ??? ?????

जयंती पर याद किये गये धरती आबा बिरसा सांसद शिबू सोरेन व मंत्री लोइस मरांडी ने भी किया नमन प्रतिनिधि, दुमकाधरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर सांसद-विधायक सहित तमाम जन प्रतिनिधियों, राजनेताओं और संगठनों ने दुमका में उनकी आवक्ष प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. सांसद सह झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ […]

विज्ञापन

जयंती पर याद किये गये धरती आबा बिरसा सांसद शिबू सोरेन व मंत्री लोइस मरांडी ने भी किया नमन प्रतिनिधि, दुमकाधरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर सांसद-विधायक सहित तमाम जन प्रतिनिधियों, राजनेताओं और संगठनों ने दुमका में उनकी आवक्ष प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. सांसद सह झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे. वहीं रांची से दुमका पहुंची डॉ लोइस मरांडी ने भी धरती आबा की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया तथा उनके बताये गये रास्ते पर चलकर झारखंड के सर्वागीण विकास व कल्याण की बात कही. इस दौरान उनके साथ डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने भी श्रद्धा पुष्प अर्पित कर भगवान बिरसा को नमन किया. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश दत्ता, जिला उपाध्यक्ष केदार मंडल, महेश गण, कृष्ण मुरारी सिंह, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार साह, अजय पाठक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे. सांसद के साथ झामुमो के केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह, झामुमो जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह, जिला सचिव शिव कुमार बास्की, नगर अध्यक्ष रवि यादव, कोषाध्यक्ष प्रीतम कुमार, क्युम अंसारी, साकेत गुप्ता, मो शमशेर, राजीव, राजू सिंह, राज कुमार मंडल, राजेश शर्मा, विकास, अतुल पंजियारा,धर्मा दास, छोटू रजक, विजय मल्लाह, लालकृष्ण, उमेश, वैजनाथ यादव, अरविंद रजक आदि उपस्थित थे…………..एबीवीपी ने आयोजित की गोष्ठीदुमका. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. बाद में संगठन कार्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन मंत्री दुर्गेश कुमार ने भगवान बिरसा की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किये जाने पर बल दिया. कार्यक्रम में प्रदेश सह मंत्री गुंजन मरांडी, सुकुमार, लक्खी राम, राहुल, प्रहलाद, विशाल मरांडी, रिंकू, प्रदीप मरांडी, उपेन्द्र, श्रवण, नवीन, जतीन आदि उपस्थित थे……………………….छात्र चेतना संगठन ने निकाली प्रभातफेरीदुमका. बिरसा जयंती पर छात्र चेतना संगठन ने अभिषेक सिंह के नेतृत्व में रैली निकाली और भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. श्री सिंह ने बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिरसा के आंदोलन की बदौलत ही ब्रिटिश सरकार ने 1908 में छोटा नागपुर कास्तकारी अधिनियम पारित किया था. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशरफ कमाल, निशांत , अरविंद, पंकज, संजीव, संतोष, दिवाकर, संदीप, राकेश, महेन्द्र, मंटु, दिलजान, अमित, नरेश, अजीत, ताजउद्दीन रामलोचन आदि उपस्थित थे………………….छात्रओं को मिली कानूनी जानकारीदुमका. बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर संताल बालिका आवासीय उच्च विद्यालय महारो में बालिकाओं को विधिक जागरूकता शिविर में कानूनी जानकारी दी गई. इस शिविर की अध्यक्षता अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी सचिव एसएन मिश्र ने की. शिविर में वाल्टर भेंगरा न्यायिक दंडाधिकारी ने बाल-विवाह एवं अन्य कानूनी जानकारी दी. मौके पर सिंटु मरांडी, मुखिया अनिषा मुमरू, शिक्षिका संतोषिनी किस्कू, सुबास्टेन हांसदा, मुंशी मुमरू, विनोद मुमरू, अरुण कुमार सिंह, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे……………फोटो15 दुमका-51/ माल्यार्पण करते सांसद शिबू सोरेन15 दुमका-52/ माल्यार्पण करतीं मंत्री डॉ लोईस मरांडी, साथ में डीसी व अन्य.15 दुमका 53/ छात्र चेतना संगठन……………

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola