????????? ??? ??? ??? ???, ?? ????? ?? ????/ ??????? ?????

Published at :15 Nov 2015 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
????????? ??? ??? ??? ???, ?? ????? ?? ????/ ??????? ?????

धानकुनिया नदी में पुल बना, पर पहुंच पथ नहीं/ यातायात बाधित प्रतिनिधि, रानीश्वररघुनाथपुर से नांदना पथ पर धानकुनिया नदी पर बनाये गये पुल का पहुंच पथ नहीं बनाये जाने से यातायात सेवा बाधित हो गयी है. करीब पांच साल पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से रघुनाथपुर से नांदना तक पथ का निर्माण किया गया है, […]

विज्ञापन

धानकुनिया नदी में पुल बना, पर पहुंच पथ नहीं/ यातायात बाधित प्रतिनिधि, रानीश्वररघुनाथपुर से नांदना पथ पर धानकुनिया नदी पर बनाये गये पुल का पहुंच पथ नहीं बनाये जाने से यातायात सेवा बाधित हो गयी है. करीब पांच साल पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से रघुनाथपुर से नांदना तक पथ का निर्माण किया गया है, पर धानकुनिया नदी पर बनाये गये उच्चस्तरीय पुल के पहुंच पथ पर कालीकरण नहीं किया गया है. पुल निर्माण के बाद संवेदक द्वारा पुल के दोनों ओर मिट्टी भर कर छोड़ दिया गया था. बरसात से पुल के दोनों ओर मिट्टी बह गया और अब यातायात सेवा बाधित हो गयी. पुल के ऊपर से किसी तरह दो पहिया वाहन तो पार हो रहा है, पर चौपहिया वाहनों के लिए कोई गुंजाइश नहीं बची है. इस पुल के ऊपर से चार पहिया बाहनों का आना-जाना बंद हो चुका है. इस पथ का निर्माण होने से हरिपुर, दक्षिणजोल, सालतोला, सुखजोड़ा आदि पंचायत के लोगों को उम्मीद थी कि प्रखंड मुख्यालय की दूरी कम हो जायेगी, पर पुल बन जाने के बाद भी परेशानी बरकरार है. बहरहाल इस पथ से यातायात सेवा बाधित हो जाने से लोगों में आक्रोश है. …………….फोटो 15 डीएमके/रानीष्वर-पुल…………धानकुनिया का पुल पर नहीं बना पहुंच पथ…………….

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola