??????? ???? : ????? ???? ?? ?????? ???? ?? ???? ??????, ???

Published at :15 Nov 2015 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
??????? ???? :  ????? ???? ?? ??????  ???? ?? ???? ??????, ???

स्थापना दिवस : विकास मेला का मंत्री लोइस ने किया उदघाटन, कहा सामूहिक प्रयास से राज्य बढ़ेगा आगेसंवाददाता, दुमकाझारखंड स्थापना दिवस पर उपराजधानी दुमका में विकास मेला सह ऋण व परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन सिदो कान्हू इंडोर स्टेडियम में किया गया, जिसका उद्घाटन समाज कल्याण मंत्री सह स्थानीय विधायक डॉ लोइस मरांडी ने दीप […]

विज्ञापन

स्थापना दिवस : विकास मेला का मंत्री लोइस ने किया उदघाटन, कहा सामूहिक प्रयास से राज्य बढ़ेगा आगेसंवाददाता, दुमकाझारखंड स्थापना दिवस पर उपराजधानी दुमका में विकास मेला सह ऋण व परिसंपत्ति वितरण समारोह का आयोजन सिदो कान्हू इंडोर स्टेडियम में किया गया, जिसका उद्घाटन समाज कल्याण मंत्री सह स्थानीय विधायक डॉ लोइस मरांडी ने दीप प्रज्वलित कर किया. अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त चित्तरंजन कुमार एवं नगर परिषद की अध्यक्ष अमिता रक्षित मुख्य रूप से उपस्थित थे. अपने संबोधन में मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही झारखंड समृद्ध और खुशहाल बनाया जा सकता है. आम जनों को सकारात्मक सोच के साथ आगे आना होगा. उन्होंने कहा कि चंद महीनों के कार्यकाल में इस सरकार ने विकास के नये मानक स्थापित किया है. इसे और समुन्नत बनाया जायेगा. उन्होंने विविध क्षेत्रों में हो रहे नित्य नये विकास कार्यों पर संतोष प्रकट किया और भविष्य में विकास कार्यों को आगे बढ़ाये जाने की प्रतिबद्धता दुहराई. …………..15146 लाभुकों के बीच 16.89 करोड़ के ऋण व परिसंपत्ति वितरितविकास मेला सह ऋण व परिसंपत्ति वितरण समारोह में 12495 लाभुकों के बीच लगभग 2.33 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति वितरित की गयी, जबकि 2651 लाभुकों को 14.56 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किये गये. लाभुकों के बीच ऋण व परिसंपत्ति का वितरण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने किया. मंत्री ने 225 लोगों को वनाधिकार पट्टा, 10 को मछुवा आवास, 252 को औजार कीट, 109 पुरुषों को साइकिल, 109 महिलाओं को सिलाई मशीन, विधवा सम्मन योजना के तहत 6 लाभुकों को 4 बकरी व एक-एक बकरा, 47 लाभुकों को दुधारु गाय का वितरण किया. इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना, 1896 को विद्यालक्ष्मी योजना व 9867 को विद्यालय किट्स वितरित किया……………शीघ्र पहाड़िया बटालियन में 2214 की होगी बहालीमंत्री डॉ लोइस ने कहा कि सरकार ने इंडियन रिजर्व पहाड़िया बटालियन का गठन करने का संकल्प लिया है और इसके तहत 2214 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया भी पंचायत चुनाव के बाद आरंभ कर दी जायेगी. उन्होंने कहा कि समाज में भयमुक्त वातावरण बनाने के लिए दो पहिया और चार पहिया वाहनों द्वारा पेट्रोलिंग व्यवस्था किये जाने पर संतोष प्रकट किया और कहा कि इससे स्थिति बदली है. ………………शुरु होगा विश्वस्तरीय तीरंदाजी अकादमी का काममंत्री डॉ लोइस मरांडी ने कहा कि दुमका में विश्वस्तरीय तीरंदाजी अकादमी की स्थापना होगी. इसके लिए सरकार ने राशि उपलब्ध करा दी है, लेकिन जिला प्रशासन अब तक जमीन उपलब्ध नहीं करा सका है. उन्होंने जिले के डीसी को इस दिशा में तत्परता दिखाते हुए जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि इस क्षेत्र के तीरंदाजों की प्रतिभा को अंतराष्ट्रीय पहचान दिलायी जा सके………………….कला-संस्कृति में दुमका बेहद समृद्ध: डीसीडीसी राहुल कुमार सिन्हा ने मनरेगा सहित अन्य योजनाओं में जिले की उपलब्धियों का बखान किया और कहा कि कहा कि कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में दुमका बेहद समृद्घ है. सरकार ने जहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मलुटी में 13.5 करोड़ की योजना को मंजूरी प्रदान की है, वहीं तातलोई गर्मजल कुंड का भी सौंदर्यीकरण की पहल हो रही है. मसानजोर भी राष्ट्रीय फलक पर पहुंचाया जायेगा. कार्यक्रम में झारखण्ड कला केन्द्र के प्राचार्य गौरकान्त झा के शिष्यों द्वारा झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस से सम्बन्धित गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किये गये. धन्यवाद ज्ञापन उप विकास आयुक्त चितरंजन कुमार ने , जबकि मंच का संचालन जीवानन्द यादव ने किया………………..फोटो15 दुमका 01 से 08………………चंद्रशेखर पांडेय सहित चार मनरेगाकर्मी सम्मानितमनरेगा की योजना में जिले में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए चार मनरेगाकर्मियों को जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इन्हें सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने प्रदान किया. इनमें कार्यक्रम पदाधिकारी चंद्रशेखर पांडेय, रानीश्वर के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव प्रसाद, मसलिया प्रखंड के अमलागाछी पंचायत के रोजगार सेवक श्रीकांत यादव व रानीश्वर प्रखंड के बिलकांदी के रोजगार सेवक प्रकाश मंडल शामिल थे. डीडीसी चित्तरंजन कुमार ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में जिले में मनरेगा योजना के तहत महज 55 करोड़ की ही योजनाएं क्रियान्वित हो सकी थ्की, पर इस वर्ष इस बजट को लगभग ढाई गुणा किया गया है और 132 करोड़ की योजनाएं ली गयी हैं. इस लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में इन परियोजनाकर्मियों की भूमिका को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया…………….15 दुमका 05कार्यक्रम पदाधिकारी चंद्रशेखर पांडेय को पुरस्कृत करतीं मंत्री…………….

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola