??? ??? ?? ????? ??????????? ?? ?? ???? ?? ????? ????

तीन दिन से लापता चिरेकाकर्मी का शव पेड़ से लटकता मिला पुलिस ने शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद कियाजिसमें आत्महत्या की बात स्वीकारी हैएक माह बाद मृतक होने वाले थे रिटायर मिहिजाम. लापता चिरेकाकर्मी 59 वर्षीय शंकर प्रसाद रमण का शव शनिवार की देर शाम पुलिस ने पेड़ से लटकता हुआ […]
तीन दिन से लापता चिरेकाकर्मी का शव पेड़ से लटकता मिला पुलिस ने शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद कियाजिसमें आत्महत्या की बात स्वीकारी हैएक माह बाद मृतक होने वाले थे रिटायर मिहिजाम. लापता चिरेकाकर्मी 59 वर्षीय शंकर प्रसाद रमण का शव शनिवार की देर शाम पुलिस ने पेड़ से लटकता हुआ पाया. शव चित्तरंजन थाना क्षेत्र के कर्नल सिंह डैम और ट्रक्शन मोटर पंप हाउस के बीच घने जंगलों से बरामद किया गया है. घटनास्थल से थोड़ी दूर पर शंकर की स्कूटर भी बरामद की गयी है. शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है. जिसमें शंकर ने अपनी इच्छा से मरने की बात कही है. शंकर एक महीने बाद चिरेका से रिटायर होने वाले थे. शंकर 12 नवंबर से लापता थे. वह अपने रेल आवास से मिहिजाम सब्जी की खरीद करने को कह घर से निकले थे. मामले पर रहस्य बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










