???????? ??? 105 ????????? ????? ??????? ?? ???? ?????? ????

जामताड़ा में 105 निर्विरोध वार्ड सदस्यों को मिला प्रमाण पत्र फोटो : 14 जाम 08 निर्विरोध वार्ड सदस्य नजमुन निशा को प्रमाण पत्र देते बीडीओ अमित कुमारप्रतिनिधि, जामताड़ात्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को पंचायत समिति, मुखिया एवं वार्ड सदस्य प्रत्याशीयों को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया. वहीं दूसरी ओर जामताडा प्रखंड […]
जामताड़ा में 105 निर्विरोध वार्ड सदस्यों को मिला प्रमाण पत्र फोटो : 14 जाम 08 निर्विरोध वार्ड सदस्य नजमुन निशा को प्रमाण पत्र देते बीडीओ अमित कुमारप्रतिनिधि, जामताड़ात्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को पंचायत समिति, मुखिया एवं वार्ड सदस्य प्रत्याशीयों को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया. वहीं दूसरी ओर जामताडा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड के कुल 105 निर्विरोध वार्ड सदस्यों को निवार्ची पदाधिकारी अमित कुमार ने प्रमाण पत्र प्रदान किया. सुपाईडीह पंचायत के वार्ड सदस्य नजमुन निशा, यशौदा देवी सहित कुल 105 प्रत्याशियों को मिला प्रमाण पत्र.वहीं जामताड़ा प्रखंड में कुल 134 मुखिया प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. जिन्हें आज चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया. किसी को कैमरा, बैटरी चार्ज, नारियल, गैस सिलेंडर, प्रेशर कुकर सहित अन्य चुनाव चिह्न आवंटित गया है. वहीं वार्ड सदस्य में कुल 434 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. जिन्हें दवात, पेन स्टेंड, मोमबती, केक जैसे कुल 15 तरह के चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया.वहीं रेडक्रॉस भवन में शनिवार को दूसरे चरण में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कुल 134 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. जिन्हें आज चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया. जिसमें जामताड़ा प्रखंड से कुल 123, नाला से 98, एवं कुंडहित प्रखंड से 60 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. सभी को आज चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया. पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशियों को चप्पल, फुलगोभी, शतरंज बोर्ड, लेडीस पर्स, बल्टी सहित कुल 15 चुनाव चिह्न आवंटित किये गये हैं. प्रखंड परिसर में सुबह से लेकर देर शाम तक चुनाव चिह्न लेने के लिए प्रत्याशीयों का जमावड़ा लगा रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










