मिस्टर एंड मिस संताल परगना का चयन 25 अप्रैल को
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :01 Apr 2015 7:10 AM
विज्ञापन

दुमका : नेशनल संताल यूथ एसोसिएशन द्वारा 25 व 26 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली युवा महोत्सव की तैयारी जोरों पर है. मंगलवार को एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष चंद्रमोहन हांसदा की अध्यक्षता में हुई. श्री हांसदा ने बताया कि महोत्सव के अवसर पर 25 अप्रैल को संताली गी, संगीत, नृत्य, गायन, चित्रकंन, नाटक व […]
विज्ञापन
दुमका : नेशनल संताल यूथ एसोसिएशन द्वारा 25 व 26 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली युवा महोत्सव की तैयारी जोरों पर है. मंगलवार को एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष चंद्रमोहन हांसदा की अध्यक्षता में हुई.
श्री हांसदा ने बताया कि महोत्सव के अवसर पर 25 अप्रैल को संताली गी, संगीत, नृत्य, गायन, चित्रकंन, नाटक व भाषण प्रतियोगिता एवं 26 अप्रैल को अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया जायेगा. संताल परगना फैशन ऑर्गनाइजेशन के संयोजक शशिकांत मुमरू ने बताया कि 25 की देर शाम संताली फैशन शो का आयोजित कर मिस्टर संताल परगना एवं मिस संताल परगना का चयन किया जायेगा.
उन्होंने बताया कि इसमें सभी जिलों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और उनके रहने व खाने की व्यवस्था भी एसोसिएशन की ओर से की जायेगी. मौके पर झामुमो के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह, सचिव शिवा बास्की, रामकृष्ण हेंब्रम, राजीव बास्की, सुनील सोरेन, सिद्धौर हांसदा, कमीशन सोरेन, राकेश हेंब्रम, उमेश मरांडी, हरिलाल टुडू, नीरज कुमार, अभिजीत शेखर, नागेश्वर आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










