टॉप बॉक्स// 22 महीने से लंबित था वेतन/दस माह के वेतन भुगतान के लिए मिली राशि/ जिला परिषद् के कर्मियों के लिए राहत /

Updated at :31 Mar 2015 9:03 PM
विज्ञापन
टॉप बॉक्स// 22 महीने से लंबित था वेतन/दस माह के वेतन भुगतान के लिए मिली राशि/ जिला परिषद् के कर्मियों के लिए राहत /

– राज्य सरकार से प्राप्त हुआ 60 लाख रुपये का आवंटन——————-संवाददाता, दुमकाजिला परिषद् दुमका में कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए राहत वाली खबर है. उनके 22 महीने के बकाया वेतन के विरूद्ध सरकार ने तत्काल 10 महीने के वेतन भुगतान के लिए तत्काल 60 लाख रुपये का आवंटन उपलब्ध कराया है. यह राशि जिले […]

विज्ञापन

– राज्य सरकार से प्राप्त हुआ 60 लाख रुपये का आवंटन——————-संवाददाता, दुमकाजिला परिषद् दुमका में कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए राहत वाली खबर है. उनके 22 महीने के बकाया वेतन के विरूद्ध सरकार ने तत्काल 10 महीने के वेतन भुगतान के लिए तत्काल 60 लाख रुपये का आवंटन उपलब्ध कराया है. यह राशि जिले को प्राप्त हो गयी है. एक-दो दिनों में वेतन भुगतान कर दिया जायेगा. यह पहला अवसर नही है, जब जिला परिषद् के कर्मियों को इतने लंबे अंतराल के बाद वेतन का भुगतान प्राप्त हुआ है. अक्सर जिला परिषद् के कर्मियों को साल-डेढ़ सारल बाद ही वेतन भुगतान होता रहा है. यही वजह है कि इन कर्मियों को कई तरह की आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है. पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में जब मुख्य सचिव राजीव गौवा दुमका आये थे, तब जिला परिषद् के कर्मियों ने अपनी पीड़ा से उन्हें अवगत कराया था. इसके पहले राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भी यह कर्मी ज्ञापन सौंपकर अपने वेतन की गुहार लगाते रहे थे. जिला परिषद् में 24 कर्मचारी हैं कार्यरतजिला परिषद् में सहायक अभियंता, प्रधान सहायक सहायक,कनीय अभियंतास, अनुसेवक, माली, दफ्तरी, प्रेसमैन के अलावा कंप्युटर आपरेटर कार्यरत हैं. कुछ कर्मी संविदा पर कार्यरत हैं. एक कनीय अभियंता एवं एक जनसेवक को प्रतिनियुक्ति पर भी हैं.सहायक अभियंता के वेतन स्थगित रखने का निर्देशसहायक अभियंता के पद पर पदस्थापिन स्वपन कुमार दे के वेतन को डीसी ने स्थगित रखने का निर्देश दिया है. श्री दे जिला अभियंता के प्रभार में हैं. मिली जानकारी के मुताबिक डीसी ने उनके कार्यो की समीक्षा के उपरांत ही वेतन देने को कहा है. इस बावत मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी को रिमाइंडर देकर मंतव्य भी मांगा गया है. ————————————–

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola