माओवादियों ने की थी सुकल हेंब्रम की हत्या

Updated at :31 Mar 2015 7:14 AM
विज्ञापन
माओवादियों ने की थी सुकल हेंब्रम की हत्या

जोनल कमिटि ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में ली जिम्मेवारी दुमका : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की संताल परगना जोनल कमिटि ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ताराजोरा गांव में 19 मार्च को हुई सुकल हेंब्रम की हत्या की जिम्मेवारी ले ली है. माओवादी संगठन ने खुलासा किया है कि सुकल […]

विज्ञापन
जोनल कमिटि ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में ली जिम्मेवारी
दुमका : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की संताल परगना जोनल कमिटि ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ताराजोरा गांव में 19 मार्च को हुई सुकल हेंब्रम की हत्या की जिम्मेवारी ले ली है. माओवादी संगठन ने खुलासा किया है कि सुकल की हत्या 19 मार्च की रात 9.30 बजे उसके ही द्वार पर पीएलजीए ने ही की थी और उसके कुकर्मो का पर्दाफाश करने के लिए दर्जनों पोस्टर भी रख छोड़ा था.
लेकिन सुकल की सच्चई को छिपाने के लिए पोस्टरों को छिपा दिया गया. विज्ञप्ति में कहा गया है कि सुकल रंगदारी केस में वांछित था, बावजूद उसे पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही थी, बल्कि माओवादियों के नाम पर लेवी लेने के लिए छूट दे रखी थी.
आरोप लगाया गया है कि सुकल ठेकेदारों से रंगदारी मांगता था तथा महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ करता था, इसीलिए माओवादियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola