//अंतर युवा मंडल फुटबाल प्रतियोगिता प्रारंभ

दुमका . नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिलास्तरीय अंतर युवा मंडल व महिला मंडल फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को आउटडोर स्टेडियम में किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ विक्की कुमार साह व जिला युवा समन्वयक के व्यवस्थापक रेमिस मिंज ने किया. फुटबाल मैच में दुमका, जामा, रानीश्वर, रामगढ़, गोपीकांदर, मसलिया की टीम ने हिस्सा लिया है. […]
दुमका . नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिलास्तरीय अंतर युवा मंडल व महिला मंडल फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को आउटडोर स्टेडियम में किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ विक्की कुमार साह व जिला युवा समन्वयक के व्यवस्थापक रेमिस मिंज ने किया. फुटबाल मैच में दुमका, जामा, रानीश्वर, रामगढ़, गोपीकांदर, मसलिया की टीम ने हिस्सा लिया है. उदघाटन समारोह का मंच संचालन स्वयं सेवक मो सफीक अंसारी व पवन मोहली ने किया. मौके पर डीडीआरसी के रंजीत बनर्जी, भास्कर टुडू, स्वयंसेवक रानी मुर्मू, रूबीलाल हेेंब्रम, पवन पुजहर, मैच के रेफरी सोनेलाल हेंब्रम, जुनस मुर्मू, जीएन मुर्मू व रस्कर टुडू आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










