35 हजार भक्तों ने किया फौजदारीनाथ को जलार्पण

फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सोमवारी पर बासुकिनाथ में भक्तों की भीड़ लगी रही.
बासुकिनाथ. फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सोमवारी पर बासुकिनाथ में भक्तों की भीड़ लगी रही. करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने पूजा की. मंदिर का पट साढ़े चार बजे भोर खुला, उसके बाद सरकारी पुरोहित पूजा के बाद भक्तों के लिए मंदिर गर्भगृह का पट खोल दिया गया. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडितों के द्वारा षोडशोपचार विधि से पूजा की. भक्तों ने पूजा के बाद मंदिर प्रांगण में आरती की. भोलेनाथ के जयकारे से दिनभर गुंजायमान रहा. भोलेनाथ को अबीर, भांग, गांजा, गुलाब जल, सुगंधित तेल एवं इत्र, पान, सुपारी, जनेऊ, चंदन, भस्म के अलावा पुष्प, जटा, नाग, पगड़ी आदि चढ़ाया गया. दिवाकालीन शृंगार विश्राम पूजा शाम पांच बजे तक श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का दर्शन किया. मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं ने दूध और अन्य अभिषेक द्रव्य से अष्टाध्याई रुद्राभिषेक पूजन संपन्न कराया. इस तिथि पर विभिन्न ग्रहों से पीड़ित श्रद्धालुओं ने ग्रह शांति पूजा कालसर्प दोष शांति पूजन और जप अनुष्ठान महामृत्युंजय जप आदि संपन्न कराया. पंडित सुधाकर झा ने बताया कि योग में भगवान शिव की पूजा करने से सुख-समृद्धि और धन में वृद्धि होती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




