धार्मिक// भूल गांव में मना बाहा पोरोब

मसलिया. दिसोम मारांग बुरू युग जाहेर आखड़ा द्वारा शनिवार को प्रखंड के भूल गांव के जाहेर थान में बाहा पोरोब धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवधन हेंब्रम उपस्थित थे. कार्यक्रम के आयोजन में सेवानिवृत्त बैंककर्मी प्रबोध कुमार हेंब्रम व उषा कुमारी किस्कू की भूमिका अहम रही. इस कार्यक्रम में कठलिया, रामपुर, गडद्वारा, […]
मसलिया. दिसोम मारांग बुरू युग जाहेर आखड़ा द्वारा शनिवार को प्रखंड के भूल गांव के जाहेर थान में बाहा पोरोब धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवधन हेंब्रम उपस्थित थे. कार्यक्रम के आयोजन में सेवानिवृत्त बैंककर्मी प्रबोध कुमार हेंब्रम व उषा कुमारी किस्कू की भूमिका अहम रही. इस कार्यक्रम में कठलिया, रामपुर, गडद्वारा, भूल, मुर्गाथोल, दतियारपुर व हथियापाथर गांव की टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को एक हजार रुपये, द्वितीय स्थान को सात सौ रुपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टीम को पांच सौ रुपये देकर पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी अन्य टीमों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया. कार्यक्रम में नायकी सुनील कुमार हेंब्रम, गुडैत ढेबा मुर्मू ने जाहेर थान में पूजा-अर्चना की. मौकेे पर पुलिस टुडू, सोनाधन टुडू, नलीन टुडू, नेवुलाल हेंब्रम, कांजीलाल हंेब्रम, विभूति मरांडी, संजय टुडू, सुरेंद मुर्मू, दशरथ सोरेन, बिजली मरांडी, दुलड हेंब्रम, रागिनी मरांडी, बलराम राणा मौजूद थे. ——————–फोटो 7 डीएमके / मसलिया1,2,3,4 व 5 भूल गांव में बाहा पोरोब के दौरान नृत्य-गीत पेश करते कलाकार.———————————————-
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










