एकतला में टोटो से दब कर तीन वर्षीय बच्चे की मौत
Published by : RAKESH KUMAR Updated At : 22 Apr 2025 11:54 PM
घटना के तुरंत बाद परिजन बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बालक का नाम ऋषि माल था और वह नाकड़ाकोंदा गांव का निवासी था.
रानीश्वर. थाना क्षेत्र के एकतला गांव में मंगलवार को घर के सामने खड़ा टोटो पलट गया. नीचे दबकर तीन वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना के तुरंत बाद परिजन बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बालक का नाम ऋषि माल था और वह नाकड़ाकोंदा गांव का निवासी था. एकतला में ननिहाल था. प्राप्त जानकारी के अनुसार, टोटो बच्चे के मामा का था. वह घर के सामने पार्क किया था. खेलते-खेलते किसी तरह टोटो लुढ़क कर पलट गया, जिससे बच्चा उसके नीचे दब गया. हादसे में बच्चे के सिर पर गंभीर चोट आयी थी और फट गया था. परिजनों के अनुरोध पर पोस्टमार्टम नहीं कराया गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










