संथाल परगना के चार दिन के दौरे पर दुमका पहुंचीं राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2019 3:23 PM

विज्ञापन

दुमका : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू चार दिवसीय संताल परगना के दौरे पर दुमका पहुंचीं हैं. सोमवार को दुमका एयरपोर्ट पर राज्य की कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी, सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनोरंजन प्रसाद सिन्हा और डीसी राजेश्वरी बी ने उनका स्वागत किया. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू हंसडीहा में फूलो झानो डेयरी […]

विज्ञापन

दुमका : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू चार दिवसीय संताल परगना के दौरे पर दुमका पहुंचीं हैं. सोमवार को दुमका एयरपोर्ट पर राज्य की कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी, सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनोरंजन प्रसाद सिन्हा और डीसी राजेश्वरी बी ने उनका स्वागत किया.

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू हंसडीहा में फूलो झानो डेयरी इंजीनियरिंग कॉलेज का उदघाटन करेंगी. यह पूर्वोत्तर राज्यों में पहला डेयरी इंजीनियरिंग कॉलज है. बिरसा कृषि विश्वविद्यालय इस डेयरी इंजीनियरिंग कॉलेज का संचालन करेगा.

मंगलवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू गांदो में कल्याण विभाग द्वारा बनाये जाने वाले कौशल विकास नर्सिंग कॉलेज का शिलान्यास करेंगी. वह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जामा का भी भ्रमण करेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola