झारखंड : घर में सेंधमारी कर रहे एक चोर को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला, पंजाब में भी दर्ज था मामला,VIDEO
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Aug 2019 9:03 AM
दुमका : झारखंड के दुमका जिले में भीड़ ने एक चोर की इतना पीटा की उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार जरमुंडी प्रखंड के भोडाबाद पंचायत के चिहुंटिया गांव में गुरुवार तड़के घर मे सेंधमारी कर रहे एक चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और पीट पीट कर उसे मार डाला. मृतक […]
दुमका : झारखंड के दुमका जिले में भीड़ ने एक चोर की इतना पीटा की उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार जरमुंडी प्रखंड के भोडाबाद पंचायत के चिहुंटिया गांव में गुरुवार तड़के घर मे सेंधमारी कर रहे एक चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और पीट पीट कर उसे मार डाला. मृतक का नाम भोला हाजरा बताया जा रहा है, जो तालझारी थाना के लोहारिया गांव का रहने वाला था. वह पहले भी जेल जा चुका था.
उसके खिलाफ दुमका के मुफ्फसिल थाना और देवघर के सारवां थाना में डकैती और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था. जब वह गिरफ्तार हुआ था, तब एक मामले में पंजाब पुलिस भी रिमांड पर ले गयी थी. डकैती के और कई मामलों में उसकी संलिप्तता रही थी, जिसका ब्यौरा पुलिस खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि भोला हाजरा के खिलाफ पंजाब में भी मामला दर्ज था.
चार की संख्या में थे चोर
प्राप्त जानकारी के मुताबिक चार की संख्या में चोर चिहुंटिया गांव के आनंदलाल मरांडी के घर सेंधमारी करने के बाद बक्सा आदि लेकर भाग ही रहे थे कि ग्रामीणों की नजर पड़ गयी, तीन चोर तो भागने में सफल रहे, जबकि भोला हाजरा उनके हत्थे चढ़ गया. ग्रामीणों की पिटाई से उसकी मौत हो गयी. एसपी वाईएस रमेश ने बताया कि मामले में चार संदिग्ध ग्रामीणों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस अनुसंधान में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










