लोकसभा चुनाव : एग्जिट पोल सीरियल जैसा : हेमंत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दुमका : झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न टीवी चैनलों में चल रहे एग्जिट पोल की तुलना तारक मेहता का उलटा चश्मा व कभी सास भी बहू थी जैसे टीवी सीरियल से की है. उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद व गिनती शुरू होने […]
विज्ञापन
दुमका : झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न टीवी चैनलों में चल रहे एग्जिट पोल की तुलना तारक मेहता का उलटा चश्मा व कभी सास भी बहू थी जैसे टीवी सीरियल से की है. उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद व गिनती शुरू होने के पहले एग्जिट पोल एक छोटा-सा सीरियल है. शाॅर्ट सीरीज है.
श्री सोरेन ने कहा कि मीडिया चैनल अपने दर्शकों को आकर्षित करने के लिए हथकंडे अपनाते हैं. हम योद्धा हैं. युद्ध के मैदान में थे. लोकतंत्र के महापर्व में हमलोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. सक्रियता रही. सभी जगहों पर हमारी जीत होगी, यह हमारा मानना है.
मुख्यमंत्री रघुवर दास के बयान, ‘13 सीटें झारखंड में भाजपा के पास होगी व राजमहल में कड़ी टक्कर की स्थिति है’, पर कहा कि अपनी दही को कौन खट्टा कहता है. काल्पनिक सवालों से लोगों को बेवकूफ ही बनाया जा सकता है.
सभी जगह होगी महागठबंधन की जीत : वोटिंग प्रतिशत बढ़ने से जुड़े एक सवाल के जवाब में हेमंत ने कहा कि 2014 में भी वोटिंग प्रतिशत बढ़ा था. तब भी लोकसभा व विधानसभा में झामुमो का प्रदर्शन बेहतर रहा था. लोग अब बेवकूफ नहीं रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










