ePaper

आज वोटरों की बारी, चूक गये तो पड़ेगा भारी

Updated at : 19 May 2019 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
आज वोटरों की बारी, चूक गये तो पड़ेगा भारी

दुमका : चुनाव आयोग, दुमका जिला प्रशासन व आपका लोकप्रिय अखबार प्रभात खबर लगातार प्रयासरत है कि पिछले चुनाव की तुलना में इस बार के चुनाव में अधिक मतदान हो. मतदान में लोगों की भागीदारी बढ़े. अगर आप अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची में नाम दर्ज करवा चुके हैं यानी अपना पंजीकरण करा चुके […]

विज्ञापन

दुमका : चुनाव आयोग, दुमका जिला प्रशासन व आपका लोकप्रिय अखबार प्रभात खबर लगातार प्रयासरत है कि पिछले चुनाव की तुलना में इस बार के चुनाव में अधिक मतदान हो. मतदान में लोगों की भागीदारी बढ़े. अगर आप अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची में नाम दर्ज करवा चुके हैं यानी अपना पंजीकरण करा चुके हैं, तो ऐसी स्थिति में आप बिना वोटर आइडी के मतदान कर सकते हैं. क्योंकि वोट डालने के लिए आपका नाम वोटर के तौर पर वोटिंग लिस्ट में शामिल होना चाहिए.

ऐसे खोजें वोटर लिस्ट में नाम
अगर आपका वोटर आइडी अर्थात इपिक कार्ड बना हुआ है और आप वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले www.nvsp.in पर जायें और उसके बाद बायीं ओर अपना नाम सर्च करें वाली जगह पर क्लिक करें. आगे की प्रक्रिया को अपनायें. यहां आप दो तरीके से नाम सर्च कर सकते हैं. अपने डिटेल को देकर या निर्वाचन कार्ड नंबर के जरिये जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. यह नंबर वोटर आइडी कार्ड पर लिखा होता है.
ऐसे पता करें पोलिंग बूथ : सबसे पहले आप www.nvsp.in पर जायें व इलेक्ट्रोरल सर्च ऑप्शन पर जाकर नागरिक सूचना के विकल्प पर जाकर बूथ पर क्लिक करें. अपना नाम, पिता का नाम आदि जानकारी डालें. कैप्च कोड भर कर इंटर करें. इसके बाद स्क्रीन पर आपके पोलिंग सेंटर का नाम व अन्य जानकारी मिल जायेंगी. आप चाहें तो इसके लिए दुमका जिला प्रशासन द्वारा तैयार किये गये एप dumka election 2019 दम दिखाओ दुमका को भी मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola