ePaper

कार्यकर्ताओं के दम पर लड़ेंगे चुनाव, ठगबंधन-गंठबंधन के दम पर नहीं : रघुवर दास

Updated at : 25 Jan 2019 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के दम पर लड़ेंगे चुनाव, ठगबंधन-गंठबंधन के दम पर नहीं : रघुवर दास

– कहा : गंठबंधन के नाम पर आती है हंसी, सूखे कुंए से नहीं निकलता पानी संवाददाता, दुमका दुमका पहुंचे मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर लड़ेगी, न कि गंठबंधन या ठगबंधन के दम पर. उन्होंने दुमका राजभवन में पत्रकारों से बातचीत पर कहा कि जनता […]

विज्ञापन

– कहा : गंठबंधन के नाम पर आती है हंसी, सूखे कुंए से नहीं निकलता पानी

संवाददाता, दुमका

दुमका पहुंचे मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर लड़ेगी, न कि गंठबंधन या ठगबंधन के दम पर. उन्होंने दुमका राजभवन में पत्रकारों से बातचीत पर कहा कि जनता पर भाजपा को पूरा भरोसा है. जनता क्षेत्रवाद, जातिवाद नहीं विकासवाद की राजनीति को पसंद करती है.

उन्‍होंने कहा कि गंठबंधन को जनता ने पिछले तीन दशक में देखा है. पांच साल में विकास को जनता ने भली-भांति देखा है. लोकतंत्र का वास्तविक स्वामी जनता है. भाजपा आनेवाले लोकसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी. झारखंड में गंठबंधन के सवाल पर रघुवर ने कहा कि कहा गंठबंधन-महागंठबंधन के नाम पर तो उन्हें हंसी आती है. कहा कि सूखे कुंए से कभी पानी नहीं निकलता.

कांग्रेस ने देश के किसानों को बनाया कर्जदार

सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में ऋण माफी के नाम पर धोखा हुआ है. लोकसभा चुनाव में वहां कांग्रेस को करारा जवाब मिलेगा. भाजपा की सरकार किसानों की आय दोगुना करने का काम कर रही है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा किसानों को कर्जदार बनाने का काम किया.

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया है, जिससे राज्य के 22 लाख किसान लाभान्वित होंगे. एक एकड़ से कम जमीन वाले किसानों को भी पांच हजार रुपये की सालाना उनके खाते में राशि डीबीटी के माध्यम से भेजा जायेगा, ताकि वे उससे खाद-बीज खुद ही खरीद सकें. जिनकी जमीन ज्यादा होगी, उन्हें पांच एकड़ तक के लिए प्रति एकड़ पांच हजार रुपये अनुदान दिये जायेंगे.

जल्द जायेंगे मलुटी, बंद है जीर्णोद्धार का काम

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मलुटी के मंदिरों के संरक्षण, संवर्द्धन और जीर्णोद्धार के कार्य के पिछले छह-सात महीने से बंद रहने के मामले में कहा कि उन्होंने पिछले सप्ताह ही संबंधित मंत्री को वहां का दौरा करने को कहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं भी जल्द ही मलुटी गांव का दौरा करेंगे. उन्होंने शिकारीपाड़ा में प्रस्तावित कोल ब्लॉक के लिए 120 क्रशर व 10 खदानों को नोटिस किये जाने के मामले में कहा कि इसपर अभी डीसी को आदेश दिया गया हैं कि वे इस कार्रवाई को रोकें. जल्द ही उसमें डायरेक्शन आ जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola