दुमका में 22 मई से होगी सिक्यूरिटी गार्ड की बहाली

Updated at : 19 May 2018 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
दुमका में 22 मई से होगी सिक्यूरिटी गार्ड की बहाली

दुमका : सिक्यूरिटी एंड इंटलिजेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड द्वारा 22 मई से 9 जून तक सुरक्षा कर्मियों की बहाली की जायेगी. अलग-अलग थानों में निर्धारित तिथि को होने वाली इस भर्ती शिविर में 500 सुरक्षा जवान एवं 200 सुरक्षा सुपरवाइजर का चयन एसआइएस द्वारा किया जायेगा. सभी चयनित उम्मीदवारों को एसआइएस के 19 ट्रेनिंग सेंटरों […]

विज्ञापन

दुमका : सिक्यूरिटी एंड इंटलिजेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड द्वारा 22 मई से 9 जून तक सुरक्षा कर्मियों की बहाली की जायेगी. अलग-अलग थानों में निर्धारित तिथि को होने वाली इस भर्ती शिविर में 500 सुरक्षा जवान एवं 200 सुरक्षा सुपरवाइजर का चयन एसआइएस द्वारा किया जायेगा. सभी चयनित उम्मीदवारों को एसआइएस के 19 ट्रेनिंग सेंटरों में से एक सेंट्रल ट्रेनिंग एकेडमी गढ़वा में एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा. जिसमें पीटी ड्रिल, ड्रिल थ्योरी,

औद्योगिक सुरक्षा, वीआइपी सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, फायर फाइटिंग, कंप्यूटर बैंक सिक्यूरिटी, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की सुरक्षा, सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा इत्यादि का प्रशिक्षण प्रदान करके एसआइएस लिमिटेड में 2200 कार्यस्थलों पर नौकरी उपलब्ध करायी जायेगी. भर्ती शिविर के संबंध में भर्ती अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि भर्ती होने के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ, योग्य, उम्मीदवार, उम्र 20 से 35 वर्ष तक होनी चाहिए. साथ ही सुरक्षा के क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रथम बार एसआइएस द्वारा रोजगार पाठक्रम का संचालन किया जा रहा है. कार्यक्रम के अंतर्गत एसआइएस नयी दिल्ली द्वारा जिलावार बेरोजगार नवयुवकों का चयन करके उन्हें प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola