पांच नदियों के किनारे लगेंगे डेढ़ लाख पौधे

दुमका : संताल परगना के पांच जिलों में वहां की प्रमुख नदियों के तट पर वन विभाग ने पौधरोपण कराने की योजना बनायी है. इसकी शुरुआत एक साथ राज्य के सभी जिलों में दो जुलाई को होगी. प्रमंडल में साहिबगंज जिले को छोड़ दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़ व जामताड़ा जिले में नदी के तट पर […]
दुमका : संताल परगना के पांच जिलों में वहां की प्रमुख नदियों के तट पर वन विभाग ने पौधरोपण कराने की योजना बनायी है. इसकी शुरुआत एक साथ राज्य के सभी जिलों में दो जुलाई को होगी. प्रमंडल में साहिबगंज जिले को छोड़ दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़ व जामताड़ा जिले में नदी के तट पर पौधरोपण कराने के लिए स्थल चिह्नित करने का भी काम किया जा चुका है.
दुमका अंचल के अधीन दुमका प्रमंडल में मयुराक्षी नदी के तट पर बांदरकोंदा के पास लगभग पांच किलोमीटर की लंबाई में 30 हजार पौधे लगाये जायेंगे. इसी तरह पाकुड़ में बांसलोइ नदी के तट पर तथा गोड्डा जिले में गेरुवा नदी में पांच-पांच किलोमीटर की दूरी तक पौधरोपण किया जायेगा. इसके अलावा जामताड़ा में बरा कर नदी के तट पर व देवघर में पतरो नदी के तट पर पौधरोपण किया जायेगा. देवघर में आठ किलोमीटर की दूरी तक पौधरोपण कराने की योजना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




