मवि तरणी के शिक्षक शुभेंदु गोरांय निलंबित

Updated at : 16 May 2018 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
मवि तरणी के शिक्षक शुभेंदु गोरांय निलंबित

शो-कॉज का सही जवाब नहीं देने पर डीसी ने की कार्रवाई बिना सूचना गायब रहने, कार्यों में रुचि नहीं रखने का आरोप दुमका : दुमका जिले के रानीश्वर अंचल-दो के अंतर्गत मध्य विद्यालय तरणी के सहायक शिक्षक शुभेंदु गोरांय को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. श्री […]

विज्ञापन

शो-कॉज का सही जवाब नहीं देने पर डीसी ने की कार्रवाई

बिना सूचना गायब रहने, कार्यों में रुचि नहीं रखने का आरोप
दुमका : दुमका जिले के रानीश्वर अंचल-दो के अंतर्गत मध्य विद्यालय तरणी के सहायक शिक्षक शुभेंदु गोरांय को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. श्री गोरांय का निलंबन अवधि में मुख्यालय प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दुमका-एक कर दिया गया है. उनके खिलाफ अलग से प्रपत्र क गठित करने की भी कार्रवाई की जा रही है.
श्री गोरांय पर विद्यालय व शिक्षण कार्य के प्रति सचेष्ट न रहने, अपनी अनुपस्थिति के संबंध में अपने नियंत्री पदाधिकारी को सूचना न देने, समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने, विद्यालय के अभिलेखों का सही ढंग से संधारण न करने व शिक्षण कार्य के प्रति अभिरुचि नहीं लेने का आरोप है. उपायुक्त सह जिला शिक्षा स्थापना समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार के निर्देश पर उनके खिलाफ कार्रवाई की है. इसके पहले क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक के निर्देश पर जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय ने स्पष्टीकरण मांगा था. प्राप्त स्पष्टीकरण पर असंतोष जताते यह कार्रवाई की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola