कार-बाइक की टक्कर, एक की मौत

Updated at : 12 May 2018 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
कार-बाइक की टक्कर, एक की मौत

जामा : दुमका-पालोजोरी बाइपास मार्ग में शुक्रवार देर शाम जामा थाना क्षेत्र के मनकाचक गांव के पास महिंद्रा एक्सयूवी कार के टक्कर से एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गयी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त युवक बाइक पर सवार होकर दुमका से पालोजोरी की ओर जा रहा था. वहीं, महिंद्रा एक्सयूवी कार […]

विज्ञापन

जामा : दुमका-पालोजोरी बाइपास मार्ग में शुक्रवार देर शाम जामा थाना क्षेत्र के मनकाचक गांव के पास महिंद्रा एक्सयूवी कार के टक्कर से एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गयी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त युवक बाइक पर सवार होकर दुमका से पालोजोरी की ओर जा रहा था. वहीं, महिंद्रा एक्सयूवी कार पालोजोरी की ओर से दुमका की ओर आ रहा था. इसी क्रम में आमने-सामने टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.

टक्कर इतनी जोरदार था की चार पहिया वाहन के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था. घटना के बाद कार छोड़ उसमें मौजूद लोग फरार हो गये. इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था. सूचना मिलते ही जामा थाना प्रभारी संजय कुमार मालवीय मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम हटवाया. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. उसका पता लगाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola